CM तीर्थदर्शन योजना- अयोध्या जा सकेंगे वृद्धजन:27 फरवरी को जाएगी ट्रेन, कल से 13 फरवरी तक आवेदन कर सकेंगे

Feb 5, 2026 - 08:21
 0  0
CM तीर्थदर्शन योजना- अयोध्या जा सकेंगे वृद्धजन:27 फरवरी को जाएगी ट्रेन, कल से 13 फरवरी तक आवेदन कर सकेंगे
प्रदेश सरकार की मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत खंडवा जिले के वरिष्ठ नागरिकों को अयोध्या तीर्थ यात्रा का अवसर मिलेगा। कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि अयोध्या के लिए स्पेशल ट्रेन 27 फरवरी को रवाना होगी, जो यात्रा पूरी कर 2 मार्च को वापस लौटेगी। इस यात्रा के लिए इच्छुक जिले के वृद्धजन 6 फरवरी से 13 फरवरी 2026 तक निर्धारित प्रारूप में आवेदन कर सकते हैं। आवेदन उसी क्षेत्र के नगरीय निकाय या जनपद पंचायत कार्यालय में जमा किए जाएंगे, जहां आवेदक निवासरत हैं।खास बात यह है कि, आवेदक को शासकीय चिकित्सालय से प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा, जिसमें यह उल्लेख हो कि वह टीबी, हृदय रोग या श्वास अवरोध जैसी किसी संक्रामक या गंभीर बीमारी से ग्रसित नहीं है। - ये हैं पात्रता की शर्तें - ये दस्तावेज अनिवार्य प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यदि किसी आवेदक द्वारा असत्य जानकारी दी गई या तथ्य छुपाए गए, तो उसका आवेदन किसी भी समय निरस्त किया जा सकता है। साथ ही, जो लोग पहले इस योजना के तहत किसी एक तीर्थ स्थान की यात्रा कर चुके हैं, उनके आवेदन स्वतः ही खारिज किए जाएंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0