दरभंगा में सड़क हादसे में घायल मजदूर की मौत:बाइक सवार ने मारी टक्कर, नशे की हालत में था; परिजनों ने सख्त कार्रवाई की मांग की

Feb 2, 2026 - 13:07
 0  0
दरभंगा में सड़क हादसे में घायल मजदूर की मौत:बाइक सवार ने मारी टक्कर, नशे की हालत में था; परिजनों ने सख्त कार्रवाई की मांग की
दरभंगा में सड़क हादसे में घायल मजदूर की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान रामप्रकाश महतो(60) के तौर पर हुई है। जाले थाना क्षेत्र के बड़ी सौरया गांव के रहने वाले थे। पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचे मृतक के दामाद राजीव कुमार ने बताया कि 27 जनवरी की शाम करीब 6:30 बजे सब्जी बेचकर पैदल घर लौट रहे थे। इस दौरान तेज रफ्तार बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दी। युवक नशे की हालत में था। हादसे के बाद बाइक छोड़कर मौके से फरार हो गया। दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। प्राइवेट अस्पताल में हुई मौत घटना की सूचना मिलने के बाद परिवार के सदस्य मौके पर पहुंचे। आनन-फानन में जाले सीएचसी लेकर, वहां से डॉक्टरों ने गंभीर हालत को देखते हुए डीएमसीएच रेफर कर दिया। यहां से बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच पटना भेजा दिया, लेकिन परिजन दरभंगा के एक प्राइवेट अस्पताल में एडमिट करा दिया। इलाज के दौरान रविवार देर रात दम तोड़ दिया। रामप्रकाश महतो मजदूरी करके परिवार का पालन-पोषण करते थे। घर के एकमात्र कमाऊ सदस्य थे। दो बेटे और एक बेटी है। एक बेटा और बेटी की शादी हो चुकी है। पुलिस परिजनों के बयान के आधार पर छानबीन कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0