युवती से मारपीट, रायबरेली में 5 आरोपी गिरफ्तार:वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस की कार्रवाई, फास्ट फूड की दुकान पर पीटा था
रायबरेली पुलिस ने शहर के मिलएरिया थाना क्षेत्र के रतापुर चौराहे पर एक युवती से मारपीट और अभद्रता के मामले में त्वरित कार्रवाई की है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने 24 घंटे के भीतर मुख्य आरोपियों सहित कुल पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। यह घटना एक दिन पहले बुधवार शाम की है। जानकारी के अनुसार, युवती रतापुर के पास स्थित एक फास्ट फूड की दुकान पर खाने का सामान लेने गई थी। वहां पैसों के लेनदेन को लेकर दुकानदार से उसकी कहासुनी हो गई। पुलिस के मुताबिक, विवाद इतना बढ़ गया कि दुकानदार ने अपने साथियों के साथ मिलकर युवती से अभद्रता शुरू कर दी और मारपीट करने लगा। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिससे लोगों में काफी आक्रोश फैल गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए मिलएरिया पुलिस ने संज्ञान लिया और संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने तत्काल दबिश देकर घटना में शामिल पांच नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में जैकी पुत्र शंकरलाल (निवासी नई बस्ती देवानन्दपुर, मिलएरिया), राजसोनकर पुत्र शंकरलाल (निवासी नई बस्ती देवानन्दपुर, मिलएरिया), राहुल पुत्र मुन्ना (निवासी बाराबंकी), शनि पुत्र शंकर प्रजापति (निवासी बिन्नाव, थाना नसीराबाद) और श्यामबाबू पुत्र देवीदत्त (निवासी बथुआ, थाना गुरुबख्शगंज) शामिल हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों का चालान कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है। इस पूरे मामले को लेकर सीओ सिटी अरुण कुमार नौहवार का बयान भी सामने आया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0