पिता के 45वें जन्मदिन पर बेटे के हत्यारों को सजा:पिता बोले- आखिरी बर्थडे पर कुशाग्र ने गाया था भजन... देखे आखिरी सेलिब्रेशन का VIDEO

Jan 23, 2026 - 09:38
 0  0
पिता के 45वें जन्मदिन पर बेटे के हत्यारों को सजा:पिता बोले- आखिरी बर्थडे पर कुशाग्र ने गाया था भजन... देखे आखिरी सेलिब्रेशन का VIDEO
आज मेरा 45वां जन्मदिन है, यह दिन मैं अपनी जिंदगी में कभी नहीं भूल पाऊंगा… आज मेरे बेटे के हत्यारों को अदालत ने उम्रकैद की सजा सुनाई है, वास्तविक रूप से आज उसकी आत्मा को शांति मिली है। मुझे अच्छी तरह याद है 22 जनवरी 2023 को अपना वो बर्थडे, जिसमें प्रभात ने मेरे लिए भजन गया था… और कहा था कि–पापा मैं बड़ा होकर आपको फाॅर्च्यूनर गिफ्ट करूंगा।वो हर बर्थडे पर मुझे गले लगाकर विश करता था। मेरी लिए मंदिर में प्रार्थना करता था… मुझे क्या पता था कि मेरे बच्चे के साथ मेरा ये आखिरी बर्थडे सेलिब्रेशन होगा। यह कहना था मृतक कुशाग्र के पिता कारोबारी मनीष कनोडिया का, दरअसल कुशाग्र कनोडिया की किडनैपिंग और मर्डर केस में 22 जनवरी को फैसला आया। इसी दिन कुशाग्र के पिता मनीष का जन्मदिन होता है। उन्होंने कहा कि यह ऊपर वाले की अदालत का फैसला ही है, जो आज उन्होंने तोहफे के रूप में मेरे बेटे के हत्यारों को उम्रकैद की सजा सुनाई है। कुशाग्र का सरप्राइज गिफ्ट मिस करता हूं मुझे अदालत पर केस की शुरुआत से ही भरोसा था, जो आज पूरा भी हुआ… लेकिन अभी भी हमारा घाव भरा नही है। हमें उस दिन खुशी मिलेगी, जब मेरे बेटे की तरह ही उसके हत्यारे भी घुट–घुट कर मरेंगे… उन्होंने रुंधे गले से बताया कि मेरा बेटा कुशाग्र मेरे हर जन्मदिन पर मेरे लिए कुछ न कुछ सरप्राइज गिफ्ट रखता था। मेरे हर जन्मदिन पर वह सुबह–सुबह उठ कर मुझे गले लगाकर कहता था– हैप्पी बर्थडे पापा… लेकिन अब उसका जन्मदिन पर सरप्राइज देना मैं बहुत मिस करता हूं। ईश्वर मेरे बच्चे के दोषियों को कभी माफ नही करेगा। वो (कुशाग्र) बहुत ही सौम्य और धार्मिक प्रवृत्ति का था। मेरे जन्मदिन पर हम लोग पूरे परिवार के साथ हम लोग धार्मिक स्थलों पर जाते थे, जहां मेरी लंबी उम्र के लिए वह भगवान से प्रार्थना करता था। मुझे क्या पता था, जो मेरी लंबी उम्र की दुआ कर रहा है, उसकी ही उम्र इतनी छोटी होगी… जो मुझे उसकी अर्थी अपने कंधे पर उठानी पड़ी। करीब 27 महीने बाद बेटे के हत्यारों को सजा मिली, तो उनके चेहरे पर सुकून दिख रहा था। आखिरी बर्थडे पर इस्कॉन लेकर गया था कुशाग्र उन्होंने कहा कि मुझे अच्छी तरह से याद है, मेरा कुशाग्र के साथ सेलिब्रेट किया हुआ वो आखिरी जन्मदिन। 22 जनवरी 2023 की सुबह 7 बजे मैं सोकर उठा ही था, तभी मेरे कमरे के बाहर कुशाग्र अपने छोटे भाई के साथ दरवाजे के पीछे छिपा हुआ था। मैं जैसे ही कमरे से बाहर निकलने लगा, तभी अचानक वो मेरे सामने आया और हैप्पी बर्थडे पापा… बोलते हुए मेरे गले लग गया था। कुशाग्र मुझसे बोला कि–पापा जल्दी तैयार हो जाइए हम लोगों को इस्कॉन टेंपल चलना है। बोला था-पापा आपको फॉर्च्यूनर गिफ्ट करूंगा हम सब एक साथ इस्कॉन गए, जहां विधि–विधान के साथ पूजा अर्चना की। शाम को मेरे बच्चे ने केक काट कर मेरा जन्मदिन मनाया, इस दौरान उसने मेरे लिए हरे रामा…हरे कृष्णा… भजन भी गाया था। उसे गाड़ियों का बहुत शौक था, वो मुझसे बोला कि पापा अब मैं जल्दी बड़ा हो जाऊंगा, फिर मैं काम संभालूंगा और आप आराम करना… मैं आपको गिफ्ट में फॉरच्यूनर गिफ्ट करूंगा, लेकिन उसका ये सपना, एक सपना बनकर ही रह गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0