धान के अवैध परिवहन को रोकने कलेक्टर ने स्थापित किए चेक पोस्ट चेक पोस्टों पर शासकीय सेवकों की लगाई ड्यूटी

Dec 11, 2025 - 19:10
 0  0
धान के अवैध परिवहन को रोकने कलेक्टर ने स्थापित किए चेक पोस्ट  चेक पोस्टों पर शासकीय सेवकों की लगाई ड्यूटी

अनूपपुर 11 दिसम्बर 2025/ खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में धान के अवैध परिवहन की रोकथाम के लिए कलेक्टर श्री हर्षल पंचोली ने अंतर्राज्यीय सीमा से लगे हुए मार्गों पर चेकपोस्ट/नाका स्थापित कर इन नाकों पर चेकिंग/निगरानी दल की ड्यूटी लगाई है। जिसमें पुष्पराजगढ़ विकासखण्ड हेतु कृषि उपज मण्डी अनूपपुर/जैतहरी के प्रभारी सचिव श्री बालगोविन्द कोल मो.नं. 8349832783 को नोडल अधिकारी बनाया गया है। पुष्पराजगढ़ विकासखण्ड अंतर्गत जालेश्वर चेकपोस्ट पर वन रक्षक श्री हरिलाल प्रजापति मो.नं. 7999531818 की ड्यूटी सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक तथा वनपाल श्री चैन सिंह मरावी मो.नं. 9302663323 की ड्यूटी शाम 4 बजे से रात्रि 12 बजे तक एवं उप निरीक्षक श्री बी.एल. गालिया मो.नं. 934009565 की ड्यूटी रात्रि 12 बजे से सुबह 8 बजे तक लगाई गई है। इसी तरह पुष्पराजगढ़ विकासखण्ड अंतर्गत बिजौरी नाका पर वनपाल श्री नरेन्द्र सिंह धुर्वे मो.नं. 9340613881 की ड्यूटी सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक तथा वनरक्षक श्री उदय धुर्वे मो.नं. 8839189432 की ड्यूटी शाम 4 बजे से रात्रि 12 बजे तक एवं वनरक्षक श्री दिव्यदास सोनवानी मो.नं. 9926059966 की ड्यूटी रात्रि 12 बजे से सुबह 8 बजे तक लगाई गई है। पुष्पराजगढ़ विकासखण्ड अंतर्गत कबीर चबूतरा नाका पर उप वनक्षेत्रपाल श्री धनीराम रौतेल मो.नं. 9174527028 की ड्यूटी सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक तथा वनरक्षक श्री धरम सिंह मरावी मो.नं. 9340754317 की ड्यूटी शाम 4 बजे से रात्रि 12 बजे तक एवं वनरक्षक श्री अजीत सिंह बघेल मो.नं. 7067985847 की ड्यूटी रात्रि 12 बजे से सुबह 8 बजे तक लगाई गई है। कोतमा विकासखण्ड हेतु कृषि उपज मण्डी अनूपपुर के सहायक उप निरीक्षक श्री संजय यादव मो.नं. 7067738357 को नोडल अधिकारी बनाया गया है। कोतमा विकासखण्ड अंतर्गत कनई टोला नाका पर वनरक्षक श्री सुनील बैगा मो.नं. 9131140957 की ड्यूटी सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक तथा वनरक्षक श्री अनिल केवट मो.नं. 9907851525 की ड्यूटी शाम 4 बजे से रात्रि 12 बजे तक एवं वनरक्षक श्री कुंवर सिंह परस्ते मो.नं. 9685665180 की ड्यूटी रात्रि 12 बजे से सुबह 8 बजे तक लगाई गई है। जैतहरी विकासखण्ड हेतु कृषि उपज मण्डी अनूपपुर के सहायक उप निरीक्षक श्री सौरभ मिश्रा मो.नं. 7014021615 को नोडल अधिकारी बनाया गया है। जैतहरी विकासखण्ड अंतर्गत वेंकटनगर नाका पर वनरक्षक श्री पंकजराज शक्तेल मो.नं. 7489810420 की ड्यूटी सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक तथा वनपाल श्री शिवचरण पुरी मो.नं. 6264671435 की ड्यूटी शाम 4 बजे से रात्रि 12 बजे तक एवं वनरक्षक श्री भीखम प्रसाद कोल मो.नं. 7987930503 की ड्यूटी रात्रि 12 बजे से सुबह 8 बजे तक लगाई गई है। कलेक्टर ने निर्देश दिए हैं कि नोडल अधिकारी भ्रमण कर यह सुनिश्चित करेंगे कि चेकपोस्ट/नाका पर ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी द्वारा निगरानी की जा रही है कि नही एवं अनुविभागीय अधिकारी इसकी मॉनीटरिंग करेंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
मनीष शुक्ला प्रधान सम्पादक