नवादा-पावापुरी नई रेल लाइन को मंजूरी:केंद्र सरकार ने 492 करोड़ का बजट किया आवंटित

Feb 2, 2026 - 13:07
 0  0
नवादा-पावापुरी नई रेल लाइन को मंजूरी:केंद्र सरकार ने 492 करोड़ का बजट किया आवंटित
केंद्र सरकार ने बिहार के नवादा के लिए 492.14 करोड़ रुपये की लागत से नवादा-पावापुरी नई रेल लाइन परियोजना को मंजूरी दे दी है। इस 25.10 किलोमीटर लंबी रेल लाइन के निर्माण के लिए बजट आवंटित कर दिया गया है। नवादा के सांसद विवेक ठाकुर ने इसकी जानकारी देते हुए इसे नवादा के लिए एक बड़ी सौगात बताया। उन्होंने कहा कि यह विकसित नवादा की दिशा में एक मजबूत कदम है और यह रेलवे में नवादा के लिए अब तक का सबसे महत्वपूर्ण विकास कार्य है। पटना और दिल्ली मेन लाइन जोड़ने की दिशा में पहला फेज सांसद ठाकुर ने बताया कि यह परियोजना नवादा को सीधे पटना और दिल्ली मेन लाइन से जोड़ने की दिशा में पहला चरण है। इससे स्थानीय नागरिकों को सीधा लाभ मिलेगा और व्यापार, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पर्यटन को भी नई गति मिलेगी। प्रधानमंत्री, वित्त मंत्री और रेल मंत्री का आभार व्यक्त किया इस महत्वपूर्ण परियोजना के लिए नवादा लोकसभा क्षेत्र के निवासियों की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त किया गया है। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष अनिल मेहता, पूर्व जिला अध्यक्ष शशि भूषण सिंह, विनय सिंह, सहित तमाम लोगों ने कहा कि यह बहुत भारी राहत जनता को मिलेगी विकास की रफ्तार बढ़ेगी काफी दिनों से लोग या मांग कर रहे थे अब यह मांग पूरा हुई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0