हरियाणा के यूट्यूबर को लग्न में 71 लाख कैश मिला,VIDEO:ससुरालवालों ने 21 तोला सोना भी दिया; पलवल की डॉक्टर से करेंगे शादी

Feb 3, 2026 - 07:12
 0  0
हरियाणा के यूट्यूबर को लग्न में 71 लाख कैश मिला,VIDEO:ससुरालवालों ने 21 तोला सोना भी दिया; पलवल की डॉक्टर से करेंगे शादी
हरियाणा में गुरुग्राम के रहने वाले मशहूर यूट्यूबर अरुण पंवार की आज (3 फरवरी) को शादी है। उनकी शादी एक वीडियो से चर्चा में है, जिसमें उन्हें लग्न टीके में 71 लाख रुपए कैश दिया गया। साथ ही परिवार के सदस्यों को 21 तोले सोने के जेवरात भी दिए। अरुण ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। अरुण सोहना के इंदरी गांव के रहने वाले हैं। उनका लग्न टीका 30 जनवरी को आया था। अरुण पंवार जिस लड़की के साथ शादी के बंधन में बंध रहे हैं, उनका नाम डॉ तिथि है। तिथि का परिवार पलवल में रहता है। अरुण और तिथि की शादी नेशनल हाईवें नंबर 19 स्थित ग्रीनलैंड 44 फॉर्म हाउस में होगी। लग्न टीके के वीडियो को लेकर दैनिक भास्कर एप की टीम ने जब अरुण पंवार से संपर्क करने की कोशिश की तो उन्होंने कॉल रिसीव नहीं की। तिथि के पिता बड़ी कंपनी में कार्यरत तिथि मूल रूप से हथीन के गहबल गांव की रहने वाली हैं। काफी टाइम से उनका परिवार पलवल शहर में रह रहा है। वह MBBS की पढ़ाई पूरी करने के बाद जयपुर से MD की पढ़ाई कर रही हैं। उनका भाई रोहतक PGI में डॉक्टर है। पिता गोपाल सिंह सोनी एक कंपनी में बड़े पद पर कार्यरत हैं। मूल रूप से वह हथीन के गांव गहलब के रहने वाले हैं। परिवार पिछले काफी समय से पलवल में रह रहा है। पिता से लेकर भाभी तक के जेवरात मिले अरुण ने अपने इंस्टाग्राम पर जो रील अपलोड की है, उसमें एक व्यक्ति हाथ में पेज लेकर बता रहा है कि दहेज नहीं, बल्कि दान में क्या-क्या दिया गया है। वह व्यक्ति कह रहा है: "लड़के की साढ़े 5 तोले की चेन, 4 तोले का ब्रेसलेट, दो सोने की अंगूठी - एक सगाई की और एक लग्न की, कुल 5 सोने की चीजें, लड़के के पापा की चेन और अंगूठी, लड़के के ताऊ की अंगूठी, लड़के के भाई दिनेश और आकाश की अंगूठी, लड़के की मम्मी के कानों के झुमके, पजेब और चुटकी, लड़की की बहन के कानों के झुमके, और भाभी के लिए कानों के झुमके दिए गए हैं। इसके साथ ही कुल 21 तोला सोना और 71 लाख रुपए कैश भी दिया गया।" अब जानिए कौन हैं अरुण पंवार…. ऑटोमोबाइल कंटेंट बनाते हैं अरुण पंवार यूट्यूब पर ऑटोमोबाइल कंटेंट डालते हैं। अरुण ने कंप्यूटर एप्लीकेशन्स में ग्रेजुएशन (BCA) किया है, लेकिन पढ़ाई के साथ-साथ उनका झुकाव शुरू से ही कारों और टेक्नोलॉजी की ओर रहा। इसी रुचि ने उन्हें डिजिटल प्लेटफॉर्म पर एक अलग पहचान दिलाई। 2019 में यूट्यूब चैनल शुरू किया अरुण पंवार ने साल 2019 में अपना यूट्यूब करियर शुरू किया। उनके यूट्यूब चैनल पर कार रिव्यू, नई गाड़ियों की जानकारी, माइलेज, फीचर्स, रियल-लाइफ ओनरशिप एक्सपीरियंस और ऑटोमोबाइल से जुड़ा कंटेंट देखने को मिलता है। उनकी खासियत यह है कि वे गाड़ियों की जानकारी आसान भाषा में और अपने निजी अनुभव के आधार पर बताते हैं, जिससे आम दर्शकों को सही फैसला लेने में मदद मिलती है। लग्जरी गाड़ियों का कलेक्शन कारों के शौक के चलते अरुण पंवार का अच्छा-खासा कार कलेक्शन भी है, जिसमें किया सेल्टोस, फोर्ड एंडेवर, टोयोटा फॉर्च्यूनर और महिंद्रा थार जैसी गाड़ियां शामिल हैं। डिजिटल सफलता के बाद अरुण पंवार ने अपने ब्रांड को आगे बढ़ाते हुए ऑटोमोबाइल से जुड़े ऑनलाइन बिजनेस की भी शुरुआत की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0