अमरोहा में युवक ने छात्राओं-महिलाओं से की छेड़छाड़:अश्लील इशारे कर कहा- बहुत सुंदर लग रही हो, गिरफ्तार

Jan 21, 2026 - 09:33
 0  0
अमरोहा में युवक ने छात्राओं-महिलाओं से की छेड़छाड़:अश्लील इशारे कर कहा- बहुत सुंदर लग रही हो, गिरफ्तार
अमरोहा के टीपी नगर चौराहे पर छात्राओं और महिलाओं से छेड़छाड़ करने वाले एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी पर अश्लील इशारे करने और आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप है। यह घटना अमरोहा शहर के व्यस्त टीपी नगर चौराहे पर हुई, जहां स्कूल जा रही छात्राओं और अन्य महिलाओं की आवाजाही थी। इसी दौरान चौराहे पर खड़े एक युवक ने राह चलती युवतियों और महिलाओं पर छींटाकशी शुरू कर दी। युवक अश्लील इशारे कर रहा था और महिलाओं-युवतियों से कह रहा था, "तुम बहुत सुंदर लग रही हो, चलो घूमने चलें।" उसने कुछ युवतियों से गर्लफ्रेंड बनने की बात भी कही। काफी देर तक युवक यह हरकत करता रहा। चौराहे से गुजर रहे लोगों ने उसे पकड़ लिया और उसकी पिटाई की। बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम साकिब, निवासी मोहल्ला दानिश मंदान बताया। सीओ सिटी अभिषेक यादव ने महिला दरोगा आशा तोमर की तहरीर पर आरोपी साकिब के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0