मुरादाबाद में जेईई मेन 2026 परीक्षा शुरू:आज से दो पालियों में होगी कंप्यूटर आधारित परीक्षा

Jan 21, 2026 - 09:33
 0  0
मुरादाबाद में जेईई मेन 2026 परीक्षा शुरू:आज से दो पालियों में होगी कंप्यूटर आधारित परीक्षा
मुरादाबाद में राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा आयोजित संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई मेन) 2026 आज से शुरू हो गई है। यह परीक्षा 29 जनवरी 2026 तक कंप्यूटर आधारित मोड में प्रतिदिन दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक चलेगी, जबकि दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक संपन्न होगी। परीक्षा के पहले दिन कुल 1059 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इसके लिए शहर में दो परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। सेंटर कोड 7949 आयन डिजिटल जोन, रामगंगा विहार फेज-2 स्थित एमआईटी कैंपस में पहली पाली में 449 और दूसरी पाली में 451 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। दूसरा केंद्र, सेंटर कोड 23450 एसीटीसी कंप्यूटर सेंटर, सम्राट अशोक नगर, काशीराम नगर में पहली पाली में 79 और दूसरी पाली में 80 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है और सीसीटीवी कैमरों से लगातार निगरानी की जा रही है। अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने से काफी पहले केंद्र पर पहुंचने, तथा प्रवेश पत्र और वैध पहचान पत्र अनिवार्य रूप से साथ रखने के निर्देश दिए गए हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0