छांगुर धर्मांतरण सिंडिकेट में नागपुर से ईदुल इस्लाम गिरफ्तार:ATS लखनऊ ला रही है; कोर्ट जे जारी किया था NBW वारंट

Jan 18, 2026 - 10:14
 0  0
छांगुर धर्मांतरण सिंडिकेट में नागपुर से ईदुल इस्लाम गिरफ्तार:ATS लखनऊ ला रही है; कोर्ट जे जारी किया था NBW वारंट
उत्तर प्रदेश में अवैध धर्मांतरण केस में यूपी एटीएस ने छांगुर उर्फ जलालुद्दीन के अवैध धर्मांतरण सिंडिकेट से जुड़े अहम आरोपी ईदुल इस्लाम को महाराष्ट्र के नागपुर से गिरफ्तार किया गया है। ईदुल इस्लाम पर लंबे समय से नजर रखी जा रही थी और उसके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी था। गिरफ्तारी के बाद एटीएस उसे ट्रांजिट रिमांड पर लखनऊ ला रही है, जहां उससे गहन पूछताछ की जाएगी। नागपुर से हुई गिरफ्तारी, लखनऊ ला रही एटीएस यूपी एटीएस ने शनिवार को महाराष्ट्र के नागपुर में कार्रवाई कर ईदुल इस्लाम को गिरफ्तार किया। आरोपी नागपुर के आसी नगर इलाके का रहने वाला है और उसके खिलाफ थाना एटीएस में दर्ज मुकदमा में गंभीर धाराएं लगाई गई हैं। इनमें देशद्रोह से जुड़ी धारा 121ए, सांप्रदायिक विद्वेष फैलाने की धारा 153ए, धोखाधड़ी और आपराधिक साजिश की धाराएं शामिल हैं। इसके साथ ही उस पर उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम-2021 के तहत भी केस दर्ज है। भारत प्रतिकार्थ सेवा संघ का अध्यक्ष है ईदुल जांच में सामने आया है कि ईदुल इस्लाम नागपुर में ‘भारत प्रतिकार्थ सेवा संघ’ नाम का संगठन चला रहा था। इसी संगठन के जरिए वह अवैध धर्मांतरण गतिविधियों को बढ़ावा दे रहा था। एटीएस के मुताबिक, ईदुल ने इस संगठन में छांगुर उर्फ जलालुद्दीन को अवध प्रांत का अध्यक्ष नियुक्त किया था, जिससे यूपी में नेटवर्क को मजबूत किया जा सके। छांगुर सिंडिकेट का सक्रिय सदस्य था ईदुल एटीएस की जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि ईदुल इस्लाम केवल नाम मात्र का पदाधिकारी नहीं था, बल्कि छांगुर के अवैध धर्मांतरण गिरोह का सक्रिय सदस्य था। वह सीधे तौर पर धर्मांतरण से जुड़े अभियानों में सहयोग कर रहा था। जांच एजेंसी को दोनों के बीच बैंक लेन-देन के पुख्ता सबूत भी मिले हैं, जिससे फंडिंग और नेटवर्क के विस्तार की पुष्टि हुई है। NBW जारी होने के बाद तेज हुई तलाश अभियुक्त ईदुल इस्लाम के खिलाफ माननीय विशेष न्यायालय एटीएस/एनआईए लखनऊ द्वारा गैर-जमानती वारंट जारी किया गया था। इसके बाद से ही एटीएस उसकी तलाश में लगी थी। लंबे समय से फरार चल रहे ईदुल की लोकेशन ट्रेस होने के बाद नागपुर में दबिश देकर उसे गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में हो सकते हैं बड़े खुलासे एटीएस अधिकारियों का कहना है कि ईदुल इस्लाम से पूछताछ के दौरान अवैध धर्मांतरण सिंडिकेट से जुड़े कई अहम राज सामने आ सकते हैं। लखनऊ लाकर उससे नेटवर्क, फंडिंग और यूपी में सक्रिय अन्य लोगों के बारे में विस्तृत पूछताछ की जाएगी। एजेंसियों का मानना है कि इस गिरफ्तारी से छांगुर सिंडिकेट की बची-कुची कड़ियों तक पहुंचने में मदद मिलेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0