वीडियो-लेटर वायरल, लोकेशन ट्रेस... फिर भी गिरफ्त से बाहर दरोगा:SI को बचाने में पुलिस की 7 बड़ी भूमिका, हाईकोर्ट ने मांगा पीड़िता का पक्ष

Jan 17, 2026 - 09:59
 0  0
वीडियो-लेटर वायरल, लोकेशन ट्रेस... फिर भी गिरफ्त से बाहर दरोगा:SI को बचाने में पुलिस की 7 बड़ी भूमिका, हाईकोर्ट ने मांगा पीड़िता का पक्ष
कानपुर में किशोरी के साथ गैंगरेप करने वाला 50 हजार का इनामी दरोगा अमित कुमार मौर्या 12 दिन बाद भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए सर्विलांस, साइबर की टेक्निकल टीमें, एसटीएफ, थाने समेत करीब 25 से 30 पुलिसकर्मियों की चार टीमें लगी हैं लेकिन नतीजा सिफर। अब इसे दरोगा का पुलिस महकमे की एक–एक नस से वाकिफ होना कहे, या विभाग का दरोगा प्रति सॉफ्ट कॉर्नर। अब तक 10 जनपदों में पुलिस टीम छापेमारी कर चुकी है, लेकिन इनामी दरोगा गिरफ्त में नहीं आया है। वहीं दरोगा की अग्रिम जमानत पर शुक्रवार को सचेंडी पुलिस ने हाईकोर्ट का एक नोटिस पीड़िता को दिया, जिसमें पीड़िता को अपना पक्ष रखने को कहा गया। 8 और 9 जनवरी को वीडियो और लेटर सामने आया डीसीपी वेस्ट कासिम आबिदी ने बताया- मुकदमा दर्ज होने के बाद 6 जनवरी को दरोगा फरार हो गया था, जिसके बाद उसकी लोकेशन बर्रा इलाके में मिली। कानपुर में एक दिन रहने के बाद दरोगा ने शहर छोड़ दिया। 8 जनवरी को दरोगा ने सफाई में अपना वीडियो और 9 जनवरी को सीएम योगी और पुलिस कमिश्नर से सीबीआई जांच कराने की मांग करते हुए एक लेटर जारी किया था। पुलिस ने जांच शुरू की तो पता चला कि दरोगा ने अपने मोबाइल से लेटर भेजा है, उसकी लोकेशन लखनऊ मिली। लेकिन पुलिस टीम के पहुंचने से पहले आरोपी दरोगा फरार हो चुका था। इसके बाद दरोगा की आखिरी लोकेशन प्रयागराज मिली। दरोगा ने लेटर में क्या लिखा, वो पढ़िए- 5 जनवरी 2026 को मैं रात्रि गणना के बाद प्रभारी निरीक्षक के कार्यालय में गया, जहां प्रभारी निरीक्षक की ओर से 3 और 4 जनवरी की रात भीमसेन जंक्शन से तेल चोरी के मामले में पूरी जानकारी के लिए भीमसेन जंक्शन में तैनात आरपीएफ थाना प्रभारी अजय कुमार मीणा से फोन के जरिए संपर्क किया गया था। संपर्क न होने पर मुझे भीमसेन जंक्शन भेजा गया था। जहां मैं करीब 9 बजे रात के आसपास पहुंचा था। कुछ देर बाद आरपीएफ प्रभारी भी आ गए। जहां उन्होंने जानकारी को साझा किया। जिसका सीसीटीवी फुटेज भी भीमसेन जंक्शन में मिल जाएगा। बस्ती में रहने वाली महिला मित्र से हुई पूछताछ डीसीपी वेस्ट का कहना है कि दरोगा को महकमे की बारीकी से जानकारी है। इसलिए वह इलेक्ट्रानिक गैजेट्स का इस्तेमाल नहीं कर रहा है, जिस कारण वह पहुंच से बाहर है। तलाश में प्रयागराज, गोरखपुर, लखनऊ, संत कबीर नगर, सीतापुर, सिद्धार्थ नगर समेत 10 जनपदों में रहने वाले करीबी, रिश्तेदारों के यहां छापेमारी की गई, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। यहां तक की पुलिस ने बस्ती में रहने वाली दरोगा के महिला मित्र से भी पूछताछ की है, लेकिन किसी को भी अब तक उठाया नहीं गया। पूर्व इंस्पेक्टर के संपर्क में होने की मिली जानकारी वहीं सूत्रों के मुताबिक दरोगा एक अधिवक्ता के साथ ही पूर्व में थाने में तैनात एक इंस्पेक्टर समेत कुछ लोगों के साथ संपर्क में हैं। वहीं दरोगा हाईकोर्ट तक दस्तक दे चुका है। दरोगा की अग्रिम जमानत पर पीड़िता के घर हाईकोर्ट से मिला एक नोटिस सचेंडी पुलिस ने पहुंचाया है, जिसमें उसे अपना पक्ष रखने को कहा गया है। हाल ही में पीड़िता से मिलने के लिए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय पहुंचे, लेकिन पीड़िता पुलिस की नाकामी न उजागर कर दे, इसलिए पूछताछ का हवाला देकर पुलिस पीड़िता और उसके भाई को पुलिस कमिश्नर आफिस लेकर पहुंच गई। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के कानपुर से जाने के बाद पुलिस कमिश्नर की ओर से उसे गिफ्ट और कपड़े भेंट किए और किशोरी को सांत्वना देकर विदा कर दिया। अब पढ़िए दरोगा के लिए महकमे 7 साफ्ट प्वाइंट ----------------------- ये खबर भी पढ़ें... हर्षा रिछारिया बोलीं- सनातन धर्म मानने वाला होगा मेरा दूल्हा; कौशांबी में कहा- एक्टर-मॉडल को जीवनसाथी नहीं बनाऊंगी; अब जिंदगी सुकून दे रही सनातन प्रचारक हर्षा रिछारिया ने कौशांबी में कहा कि उनका होने वाला जीवनसाथी एक्टर या मॉडल नहीं होगा। वह सनातन धर्म काे मानने वाला होगा। शादी को लेकर परिवार का कोई दबाव नहीं है। उनका सपोर्ट और प्यार हमेशा मिला है। पढ़िए पूरी खबर

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0