कोहरे में नाले में पलटी कार, मासूम की मौत:मेरठ में देर रात रिंग सेरेमनी से लौट रहे थे, परिवार के अन्य सदस्य गंभीर घायल

Jan 17, 2026 - 09:59
 0  0
कोहरे में नाले में पलटी कार, मासूम की मौत:मेरठ में देर रात रिंग सेरेमनी से लौट रहे थे, परिवार के अन्य सदस्य गंभीर घायल
मेरठ के पल्लवपुरम थाना क्षेत्र में शुक्रवार आधी रात के बाद घने कोहरे के कारण एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जब चालक को कोहरे कि वजह से आगे का रास्ता साफ दिखाई नहीं दिया और कार अनियंत्रित हो गई। कार नाले में पलटने से 18 महीने के मासूम की मौत हो गई, जबकि परिवार के अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। रिंग सेरेमनी से लौट रहा था परिवार मृतक मासूम गना के पिता संयम जो फर्नीचर व्यापारी हैं जो अपनी पत्नी शालिनी, मां आरती और अन्य परिजनों के साथ रिंग सेरेमनी में शामिल होकर लौट रहे थे। कृष्णा नगर डोरली से दौराला जाते समय सीएनजी पंप के पीछे पीएसी नाले की पुलिया पर पहुंचते ही कार नाले में गिर गई। कार से बाहर निकला युवक हादसे के बाद कार में सवार आकाश किसी तरह बाहर निकल आया और शोर मचाकर लोगों को बुलाया। मासूम गना नाले के दूसरी ओर मिला, जिसके मुंह में गंदा पानी भरा हुआ था। इसी दौरान बच्चे को पहले निजी अस्पताल ले जाया गया, फिर दूसरे अस्पताल रेफर किया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना के दौरान पहुंची पुलिस सूचना पर पल्लवपुरम पुलिस मौके पर पहुंची। कार निकालने के लिए पहले क्रेन मंगाई गई, लेकिन सफलता नहीं मिली। काफी मशक्कत के बाद हाइड्रा मशीन की मदद से कार को नाले से बाहर निकाला गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0