ओबीसी छात्रावास के छात्रों से गार्ड का विवाद; वीडियो:शराब के नशे में की गाली गलौज, सीईओ बोले जांच करेंगे

Jan 5, 2026 - 10:44
 0  0
ओबीसी छात्रावास के छात्रों से गार्ड का विवाद; वीडियो:शराब के नशे में की गाली गलौज, सीईओ बोले जांच करेंगे
छतरपुर जिले की गणेश कॉलोनी स्थित ओबीसी छात्रावास में पदस्थ एक गार्ड का छात्रों से विवाद और गाली-गलौज करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। इस वीडियो में गार्ड छात्रों से अभद्र भाषा में बात करता और विवाद करता हुआ दिखाई दे रहा है। पूरी घटना रविवार रात की है। छात्रावास में रह रहे छात्रों ने बताया कि संबंधित गार्ड अक्सर शराब पीकर ड्यूटी पर आता है और छात्रावास परिसर के भीतर ही शराबखोरी करता है। नशे की हालत में वह छात्रों से आए दिन विवाद करता रहता है। छात्रावास से हो रही साइकिल चोरी रविवार रात भी गार्ड और छात्रों के बीच कहासुनी बढ़ गई, जिसके बाद छात्रों ने घटना का वीडियो बना लिया। छात्रों ने यह भी आरोप लगाया कि पूर्व में छात्रावास परिसर के अंदर से करीब 12 छात्रों की साइकिलें चोरी हो चुकी हैं, जो आज तक नहीं मिलीं। इससे छात्रावास की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। मामले सीईओ ने वीडियो के आधार पर जांच करने की बात कही मामले को लेकर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) ने वीडियो के आधार पर जांच कर दोषी पाए जाने पर कार्रवाई किए जाने की बात कही है। वहीं, छात्रों ने मांग की है कि नशे में रहने वाले गार्ड को तत्काल हटाकर छात्रावास में सुरक्षा और अनुशासन सुनिश्चित किया जाए। देखिए विवाद के दौरान की तस्वीरें

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0