अपहरण-मारपीट के 2 आरोपी शहडोल-रीवा से गिरफ्तार:कांग्रेस नेता के भाई को बंधक बनाकर की थी पिटाई

Dec 3, 2025 - 08:27
 0  0
अपहरण-मारपीट के 2 आरोपी शहडोल-रीवा से गिरफ्तार:कांग्रेस नेता के भाई को बंधक बनाकर की थी पिटाई
सतना पुलिस ने कांग्रेस नेता के भाई के अपहरण और मारपीट के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को रीवा और शहडोल से गिरफ्तार कर लिया है। सिटी कोतवाली पुलिस ने दोनों को पकड़कर जेल भेज दिया है। यह मामला 23 नवंबर की रात का है। नजीराबाद के रहने वाले इमरान अहमद को कादिर हुसैन, धनराज तिवारी, लियाकत शाह, मोहम्मद सगीर और आसिफ ने मिलकर अपनी कार में जबरन बैठाया और नजीराबाद स्थित अपने घर ले गए। कांग्रेस नेता के भाई को बनाया था बंधक घर ले जाकर आरोपियों ने इमरान को बंधक बनाया और उसकी बुरी तरह पिटाई की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जाता है कि यह विवाद पहले से चल रहे मामले को लेकर हुआ था। पुलिस ने घटना के तुरंत बाद तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। लेकिन मोहम्मद सगीर और आसिफ फरार थे। काफी तलाश के बाद पुलिस ने अब सगीर को शहडोल और आसिफ को रीवा से पकड़ लिया है। इस मामले से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें... नजीराबाद में कांग्रेस नेता के भाई को बंधक बनाकर पीटा:स्थानीय लोगों ने आरोपी की कार तोड़ी सतना के नजीराबाद इलाके में शनिवार देर रात एक युवक को अपहरण कर घर में बंधक बना लिया गया। आरोपियों ने उसके साथ मारपीट भी की। मिली जानकारी के अनुसार, इमरान नामक युवक को पुराने विवाद के चलते आरोपी अब्दुल कादिर और उसके साथियों ने देर रात जबरन उठाकर अपने घर ले गए। पूरी खबर पढ़ें...

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0