मोतिहारी में पेड़ से लटका मिला युवक का शव:भाई की हत्या के बाद से था फरार, पुलिस हिरासत में पत्नी

Nov 23, 2025 - 09:12
 0  0
मोतिहारी में पेड़ से लटका मिला युवक का शव:भाई की हत्या के बाद से था फरार, पुलिस हिरासत में पत्नी
पूर्वी चंपारण के पकड़ीदयाल थाना क्षेत्र के नवादा गांव में शनिवार को एक व्यक्ति का शव पेड़ से लटका मिला। मृतक की पहचान पताही थाना क्षेत्र के बेतौना गांव निवासी 35 वर्षीय सकल साह के रूप में हुई है। सकल साह पर दो दिन पहले अपने बड़े भाई की चाकू मारकर हत्या करने का आरोप था और वह घटना के बाद से फरार चल रहा था। श्रीपुर नवादा के मकोरी सरेह स्थित राधेश्याम सिंह के लिचवानी में लीची के एक पेड़ पर शव सबसे पहले एक बकरी चराने वाले बच्चे ने देखा। बच्चे ने ग्रामीणों को सूचना दी, जिसके बाद बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। पकड़ीदयाल पुलिस को तत्काल सूचित किया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पेड़ से उतारा और जांच शुरू की। मृतक की जेब से एक छोटा मोबाइल फोन बरामद हुआ, जिससे उसकी पहचान सकल साह के रूप में हुई। बड़े भाई की हत्या के बाद पत्नी को पुलिस ने लिया हिरासत में ग्रामीणों के अनुसार, सकल साह बुधवार को अपने बड़े भाई की हत्या करने के बाद घर से फरार हो गया था। वह अपने ससुराल नवादा गांव में मोहन साह के यहां पहुंचा था। सकल साह चार बच्चों का पिता था। उसका बड़ा बेटा भोला कुमार कक्षा 10 में, दुर्गेश 7वीं में, नेहा 5वीं में और सबसे छोटा बेटा सचिन कक्षा 2 में पढ़ता है। बड़े भाई की हत्या के बाद पुलिस ने सकल साह की पत्नी धर्मशीला देवी को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया था। पकड़ीदयाल थाना प्रभारी रामानंद साह ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल मोतिहारी भेज दिया गया है। पुलिस इस घटना को पारिवारिक तनाव और अपराधबोध से जोड़कर विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0