आदावारी प्राथमिक विद्यालय में चोरी:टैब और कागजात गायब, पुलिस जांच में जुटी; स्कूल में पहले भी हो चुकी है ऐसी घटना

Nov 16, 2025 - 09:31
 0  0
आदावारी प्राथमिक विद्यालय में चोरी:टैब और कागजात गायब, पुलिस जांच में जुटी; स्कूल में पहले भी हो चुकी है ऐसी घटना
खगड़िया जिले के चौथम थाना क्षेत्र स्थित नीरपुर पंचायत के प्राथमिक विद्यालय आदावारी ठाकुर टोला में चोरी की घटना सामने आई है। अज्ञात चोरों ने विद्यालय से दो टैब और कुछ महत्वपूर्ण सरकारी कागजात चुरा लिए हैं। विद्यालय के प्रधानाध्यापक जब सुबह स्कूल पहुंचे, तो उन्होंने कार्यालय कक्ष का ताला टूटा हुआ पाया। अंदर जाने पर अलमारी भी खुली और टूटी हुई मिली। जांच के दौरान पता चला कि सरकार और शिक्षा विभाग द्वारा विद्यालय को दिया गया दो टैब और कुछ अहम दस्तावेज गायब हैं। प्रधानाध्यापक ने तत्काल चौथम पुलिस को घटना की सूचना दी और थाने में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की। थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि पुलिस को आवेदन मिल गया है और घटना की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। दोषियों के खिलाफ निश्चित रूप से कार्रवाई होगी। विद्यालय प्रधान ने यह भी बताया कि इस विद्यालय में कई वर्ष पूर्व भी चोरी की घटना हुई थी, जिसकी सूचना पुलिस को दी गई थी। वर्तमान घटना की जानकारी स्थानीय ग्रामीणों और पंचायत प्रतिनिधियों को भी दे दी गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0