चंडीगढ़ में बिजली महंगी हुई:प्रति यूनिट 5 से 10 पैसे बढ़े, नई दरें एक नवंबर से लागू, बिजली प्राइवेटाइजेशन के बाद पहला झटका

Oct 30, 2025 - 21:53
 0  0
चंडीगढ़ में बिजली महंगी हुई:प्रति यूनिट 5 से 10 पैसे बढ़े, नई दरें एक नवंबर से लागू, बिजली प्राइवेटाइजेशन के बाद पहला झटका
चंडीगढ़ में बिजली उपभोक्ताओं को झटका लगा है। बिजली के रेटों में बढ़ोतरी की गई है। जॉइंट इलेक्ट्रिसिटी रेगुलेटरी कमीशन (JERC) ने बिजली के रेट 0.94 फीसदी बढ़ा दिए हैं। ऑर्डर के मुताबिक प्रति यूनिट 5 से 10 पैसे तक बढ़ोतरी हुई है। ये फैसला 1 नवंबर से लागू होगा। घरेलू उपभोक्ताओं (LTDS-II) के लिए 100 यूनिट तक अब 2.80 रुपए की जगह 2.85 रुपए, जबकि 101 से 200 यूनिट तक 3.75 की जगह 3.80 रुपए प्रति यूनिट देना होगा। वहीं, आगे के सालों में 3.86%, 7.21%, 9.29% और 11.10% तक की बढ़ोतरी को मंजूरी दी गई है। चंडीगढ़ पावर डिस्ट्रीब्यूशन लिमिटेड ने 7.57% बिजली के रेट बढ़ाने का प्रस्ताव भेजा था। कंपनी के प्रवक्ता का कहना है कि निजीकरण के बाद यह हमारा पहला टैरिफ आदेश है और हम अपनी जिम्मेदारी को अच्छी तरह समझते हैं। उन्होंने कहा कि सीपीडीएल, यूटी प्रशासन और JERC के सहयोग से सिस्टम की विश्वसनीयता बढ़ाने, तकनीकी नुकसान कम करने और उपभोक्ताओं को बेहतर सेवाएं देने के लिए पूरी तरह समर्पित है। पिछली बार 9.4% दर बढ़ोतरी को मंजूरी दी थी इससे पहले जॉइंट इलेक्ट्रिसिटी रेगुलेटरी कमीशन (JERC) ने 1 अगस्त 2024 से औसतन 9.4% बिजली दर बढ़ोतरी को मंजूरी दी थी। इससे पहले वित्त वर्ष 2022–23 में केवल 0 से 150 यूनिट वाले स्लैब में 25 पैसे प्रति यूनिट (लगभग 9.09%) की मामूली बढ़ोतरी की गई थी। बिजली के नए रेट...

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0