एक दिनी रोजगार मेला युवा संगम आज:कंपनियों के 350 से ज्यादा रिक्त पदों के लिए होगा सिलेक्शन; लोन के लिए भी मिलेगा मार्गदर्शन
इंदौर में बेरोजगार युवाओं के लिए आज 13 अक्टूबर को सुबह 10.30 बजे “युवा संगम” रोजगार मेला आयोजित किया जा रहा है। यह मेला जिला रोजगार कार्यालय, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था और जिला उद्योग केंद्र के सहयोग से औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था, नंदा नगर में होगा। मेले में युवाओं को निजी कंपनियों में नौकरी दिलाई जाएगी और व्यवसाय शुरू करने वालों को लोन व मार्गदर्शन भी मिलेगा। कंपनियों के प्रतिनिधि मेले में उपस्थित रहेंगे और बैक ऑफिस, कंप्यूटर ऑपरेटर, सेल्स, बीपीओ, हैप्पर, डिजिटल मार्केटिंग, टेक्नीशियन, फिटर, इलेक्ट्रीशियन, टर्नर वेल्डर जैसे पदों के लिए साक्षात्कार लेंगे। मेले में 18 से 40 वर्ष के उम्मीदवार भाग ले सकते हैं। इसमें पांचवीं पास से लेकर स्नातकोत्तर और ITI धारक भी आवेदन कर सकते हैं। आवेदक शैक्षणिक प्रमाण पत्र, बायोडाटा, आधार कार्ड और प्रमाण पत्रों की फोटो प्रतियां साथ लाएं। योग्यता अनुसार उन्हें नौकरी के मौके दिए जाएंगे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0