गुना में तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन का पुतला फूंका:भगवान राम का पोस्टर जलाने पर सर्व समाज ने किया प्रदर्शन; तमिलनाडु सरकार को बर्खास्त करने की मांग

Oct 10, 2025 - 15:20
 0  0
गुना में तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन का पुतला फूंका:भगवान राम का पोस्टर जलाने पर सर्व समाज ने किया प्रदर्शन; तमिलनाडु सरकार को बर्खास्त करने की मांग
तमिलनाडु में भगवान राम का पोस्टर जलाने की घटना के विरोध में सर्व समाज ने रैली निकालकर प्रदर्शन किया। सर्व समाज ने हनुमान चौराहे पर तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन का पुतला फूंका। इसके बाद कलेक्ट्रेट पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। बता दें कि पिछले दिनों तमिलनाडु में भगवान राम का पोस्टर जलाने की घटना के वीडियो सामने आए थे। इसके बाद से ही सर्व समाज ने गुना में बैठक आयोजित कर प्रदर्शन की रूपरेखा बनाई थी। गुरुवार को गायत्री मंदिर में बैठक कर प्रदर्शन की तैयारी हुई। शास्त्र पार्क में जुटे लोग शुक्रवार सुबह सर्व समाज के बैनर तले अलग अलग समाजों के नागरिक शास्त्री पार्क पर एकत्रित हुए। यहां से रैली के रूप में वह हनुमान चौराहे पहुंचे। यहां तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन का पुतला दहन किया गया। नागरिकों ने पहले पुतले में चप्पल, जूते मारे। इसके बाद उसका दहन किया। पुतला दहन के बाद सभी लोग रैली के रूप में कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। यहां राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन कलेक्टर को सौंपा गया। ज्ञापन में कहा गया कि तमिलनाडु सरकार से संरक्षण प्राप्त संगठन एंथम तमिल संगम द्वारा भगवान राम का पोस्टर जलाकर उनके लिए अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया। भारत में सनातनी बहुसंख्यक होने के बाद भी कोई भी आराध्य भगवानों के बारे में कुछ भी कह देता है। ज्ञापन में आगे कहा गया कि तमिलनाडु की घटना से संपूर्ण भारत और विदेशों में भी रहने वाले सनातनी आक्रोशित हैं। ज्ञापन के जरिए सर्व समाज के नागरिकों ने मांग की कि तमिलनाडु की सरकार को बर्खास्त किया जाए। साथ ही मुख्यमंत्री और उनके बेटे के ऊपर कानूनी कार्रवाई की जाए। कार्यक्रम में कई महंत सहित नागरिक शामिल हुए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0