पीएम मोदी को सांसद बर्क ने दी जन्मदिन की बधाई:संभल में बोले- मोहन भागवत ने बधाई नहीं दी, कुछ गड़बड़ है क्या

Sep 18, 2025 - 13:29
 0  0
पीएम मोदी को सांसद बर्क ने दी जन्मदिन की बधाई:संभल में बोले- मोहन भागवत ने बधाई नहीं दी, कुछ गड़बड़ है क्या
संभल सपा संसद जिया उर्रहमान बर्क ने ने पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने बधाई देते हुए कहा कि पीएम को देश-विदेश सभी जगह से बधाइयां मिलीं, लेकिन शायद मोहन भागवत जी ने उन्हें अभी तक जन्मदिन की बधाई नहीं दी। उन्होंने कहा कि जबकि पीएम ने मोहन भागवत को उनके जन्मदिन पर बधाई दी थी। शायद कुछ गड़बड़ है। बुधवार देर रात सपा सांसद जिया उर्रहमान बर्क ने मीडिया से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि सामाजिक रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सभी ने जन्मदिन की बधाई दी है और मैं भी उन्हें मुबारकबाद देता हूं। उन्होंने यह भी कहा कि अभी तक शायद मोहन भागवत जी ने प्रधानमंत्री को जन्मदिन की बधाई नहीं दी है। इसके पीछे क्या कारण है, पता नहीं। कहीं कुछ गड़बड़ तो नहीं है। जबकि प्रधानमंत्री ने उन्हें बधाई दी थी। प्रधानमंत्री 75 साल के हो चुके हैं और अब देखना होगा कि भाजपा की नीतियों में आगे किस तरह के बदलाव होते हैं। रिटायरमेंट पॉलिसी और क्रिकेट कमाई पर बोले सांसद हाल ही में कई विरोधों के बीच हुए भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच की कमाई पहलगाम पीड़ितों में बांटने के सवाल पर सांसद ने कहा- मैं यह किसी के कहने पर नहीं कह रहा। अगर यह कमाई पहलगाम के पीड़ितों को दी जाती है, तो यह एक अच्छा कदम होगा। यह कमाई छोटी-मोटी नहीं होती, देश के 140 करोड़ लोग जानते हैं। मैच या सीरीज की कमाई लाखों में नहीं, बल्कि करोड़ों में होती है। इसे बांटने से खिलाड़ियों की कमाई पर कोई असर नहीं पड़ेगा, लेकिन यह पीड़ित परिवारों के लिए मददगार साबित हो सकती है। भारत-पाक मैच की कमाई पीड़ितों को देने का सुझाव भारतीय कप्तान के सवाल- राजनीति में कमाई गई रकम भी बांटी जानी चाहिए पर सांसद ने कहा- इसमें कोई आपत्ति नहीं है। चाहे राजनीतिक लोग हों या कोई और, सभी बांट सकते हैं। लेकिन इसकी शुरुआत क्रिकेट टीम के लोगों से होनी चाहिए। इससे लोगों को प्रेरणा भी मिलेगी। परमाणु धमकियों पर सख्त सपा सांसद ने परमाणु बम की धमकियों के सवाल पर कहा- भारत परमाणु धमकी से नहीं डरता। देश की सुरक्षा के मामलों में यह नहीं देखा जाएगा कि सरकार भाजपा की है या किसी और पार्टी की। देश के मुद्दों पर हम सरकार और देश के साथ हैं। हमारी थल, वायु और जल सेना किसी भी खतरे का सामना करने में सक्षम है। ये खबर भी पढ़ेंः- 18 साल की बेटी को खींच ले गया बाघ:सीतापुर में मां चिल्लाकर पीछे दौड़ी, 600 लोग तलाश में जुटे, ड्रोन भी उड़ाया सीतापुर में मां-बहन के सामने 18 साल की लड़की को बाघ खींच ले गया। दोनों चिल्लाते हुए पीछे-पीछे दौड़ीं। आवाज सुनकर ग्रामीण भी लाठी-डंडे लेकर पहुंचे, लेकिन तब तक बाघ जबड़े में दबाकर लड़की को लेकर भाग चुका था। पढ़ें पूरी खबर...

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0