हाथरस में सामाजिक संस्था ने किया स्वच्छता अभियान शुरू:नगर पालिका अध्यक्ष की मौजूदगी में 'क्लीन ग्रीन कैम्पेन' का शुभारंभ

Sep 18, 2025 - 13:29
 0  0
हाथरस में सामाजिक संस्था ने किया स्वच्छता अभियान शुरू:नगर पालिका अध्यक्ष की मौजूदगी में 'क्लीन ग्रीन कैम्पेन' का शुभारंभ
हाथरस में शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के उद्देश्य से सामाजिक संस्था एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक ह्यूमन राइट्स (एडीएचआर) ने नई पहल शुरू की है। गुरुवार को ‘एडीएचआर हाथरस क्लीन ग्रीन कैम्पेन’ का शुभारंभ वार्ड नंबर 31 से हुआ। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता चौधरी ने कहा कि नगर पालिका अकेले सफाई की जिम्मेदारी नहीं निभा सकती, इसमें जनता की भागीदारी जरूरी है। अभियान की कमान एडीएचआर जिला उपाध्यक्ष राजेश वार्ष्णेय के हाथ में है। उनके संयोजन में वार्ड कमेटी बनाई गई, जिसमें मनीष गोयल, विवेक वार्ष्णेय, अजय वार्ष्णेय, राज कुमार शर्मा और नवीन वार्ष्णेय जैसे स्थानीय सदस्य शामिल हैं। राष्ट्रीय महासचिव प्रवीन वार्ष्णेय ने बताया कि अभियान के तहत हर वार्ड में समिति बनेगी, जो कूड़ा प्रबंधन, सफाई व्यवस्था, स्वास्थ्य जागरूकता और पर्यावरण संरक्षण पर काम करेगी। नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता चौधरी ने एडीएचआर की पहल की सराहना करते हुए इसे दूरगामी सोच बताया और कहा कि पालिका पूरी तरह सहयोग करेगी। इस दौरान मौजूद लोगों को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई गई। इस मौके पर जिलाध्यक्ष उपवेश कौशिक, महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष सोनल अग्रवाल, सभासद धीरज जैन, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक मुशाहिद हुसैन समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। अभियान में कमलकांत दोबरावाल, सोनू अग्रवाल, ईशा वार्ष्णेय, समता वार्ष्णेय, मुरारी चौधरी, हरिओम चौधरी, सोनू भारती, दीपक मुदगल, आनंद वार्ष्णेय और ललित मोहन वार्ष्णेय जैसे कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भूमिका निभाई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0