प्रो कबड्डी ने बढ़ा दिया खेल का स्तर:हरियाणा स्टीलर्स के जुबैर मलिक बोले-अन्य स्टेट के मुकाबले यूपी में बढ़ा कबड्डी का स्तर
‘क्रिकेट की तरह अब कबड्डी खेल को भी लोग बहुत पसंद कर रहे हैं। आज के समय में शॉट फिल्म की तरह शॉट खेल से लोगों के अंदर खेल के प्रति दिल चस्पी बढ़ गई हैं, जब से प्रो कबड्डी आई है, तब से तो और लोग इस खेल को देखने और खेलने लगे हैं’ ये बात दैनिक भास्कर से फोन पर हुई बातचीत के दौरान हरियाणा स्टीलर्स टीम के सदस्य जुबैर मिलक ने कही। जुबैर इस बार प्रो कबड्डी लीग सीजन 12 में हरियाणा स्टीलर्स टीम के सदस्य है और ये लीग 29 अगस्त से शुरू होने जा रही हैं। टीम का पहला मैच 31 अगस्त को बंगाल वॉरियर्स के साथ होगा। पेश है बातचीत के कुछ अंश.... सवाल: आपने कबड्डी खेल को क्यो चुना? जवाब: ये कबड्डी खेल मेरे बिजनौर जिले में बहुत पहले से खेला जा रहा हैं। हमारे गांव कलहेड़ी में हर उम्र के लोग खेलते हैं। मेरे पिता जी इरशाद मलिक भी कबड्डी खेलते हैं। इसलिए 7 साल की उम्र से मैं कबड्डी खेल रहा हूं। सवाल: गांव में क्या प्रोफेशनल कबड्डी के कोच रहते हैं? जवाब: गांव में कई कोच हैं कबड्डी के, लेकिन प्रोफेशनल कोच मुझे बुलंदशहर में ही मिले। 2017 में मैं बुलंदशहर चला गया था। वहां से फिर मैंने प्रोफेशनल तौर पर सीखना शुरू किया था। सवाल: आपको लग रहा था कि प्रो कबड्डी के हिस्सा बनेंगे? जवाब: हां प्रो कबड्डी का क्रेज दिन पर दिन बढ़ ही रहा था। मैंने भी सोचा था कि इस लीग में खेलना है। इसलिए मैंने उसी तरह से तैयारी भी की। मुझे यहां तक पहुंचाने में मेरे परिवार का सबसे ज्यादा सपोर्ट मिला। सवाल: यूपी कबड्डी का स्तर अभी कहां हैं? जवाब: यूपी में कबड्डी का स्तर काफी अच्छा हो गया हैं। अन्य स्टेट की तरह यहां भी कबड्डी तेजी बढ़ रहा हैं। हर जिले में इसकी ट्रेनिंग अच्छे स्तर पर चल रही है। नेशनल खिलाड़ियों को RPF, CRPF में नौकरी तक मिल रही हैं। सवाल: यूपी में अभी कबड्डी खेल में सुधार की जरूरत हैं? जवाब: सुधार की जरूरत तो हमेशा रहेगी। हालांकि बहुत सुधार हुआ हैं। पहले हम लोग मिट्टी पर अभ्यास करते थे, लेकिन अब मैट पर भी अभ्यास करने का मौका मिल रहा हैं। सवाल: किस आधार पर आपका चयन हरियाणा स्टीलर्स टीम में किया गया? जवाब: हरियाणा में ओपन ट्रायल लिया गया था। इसमें मैंने भी हिस्सा लिया था। उसमें चयन हुआ तो मुझे कैंप में लिया गया। कैंप में भी जब बेहतर प्रदर्शन दिखाया तब मेरा टीम में चयन हुआ। सवाल: यूपी में खेल का माहौल कैसा है? जवाब: यूपी में खेल का माहौल बहुत अच्छा हो गया हैं। हर खेल में खिलाड़ी बढ़े हैं, सुविधाएं बढ़ी हैं। सवाल: अभी तक आपने अपनी स्टेट लेवल टीम को कितने पदक दिलाएं? जवाब: एक बार स्टेट लेवल में स्वर्ण पदक टीम ने जीता। दूसरी बार कांस्य पदक जीता। कई बार टीम ने कई चैंपियनशिप में हिस्सा लिया। जुबैर मलिक की प्रोफाइल पिता: इरशाद मलिक व्यवसाय: दूध डेरी मां: सायमा भाई-बहन: सुहैल, जुबैर, जुनैद, सुमैला, सानिया
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0