रतलाम पुलिस ने 7 लाख की अवैध शराब पकड़ी:गुजरात पासिंग पिकअप में लेकर जा रहे थे; फोरलेन पर चेकिंग के दौरान ड्राइवर भागा

Aug 12, 2025 - 15:04
 0  0
रतलाम पुलिस ने 7 लाख की अवैध शराब पकड़ी:गुजरात पासिंग पिकअप में लेकर जा रहे थे; फोरलेन पर चेकिंग के दौरान ड्राइवर भागा
रतलाम जिले में अवैध शराब के कारोबार पर रोक लगाने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। सोमवार रात नामली और सैलाना थाना पुलिस ने अलग-अलग इलाकों से बड़ी मात्रा में अवैध शराब जब्त की है। जब्त की गई शराब की कुल कीमत करीब 7 लाख रुपए आंकी गई है। नामली में बड़ी मात्रा में अंग्रेजी शराब जब्त एसपी अमित कुमार ने बताया कि नामली थाना पुलिस ने सोमवार रात बड़ोदा फंटे फोरलेन पर चेकिंग के दौरान नाकाबंदी की थी। इस दौरान गुजरात पासिंग एक सफेद पिकअप वाहन को रोकने की कोशिश की गई। लेकिन पुलिस को देखते ही वाहन चालक और उसके साथ मौजूद एक अन्य व्यक्ति गाड़ी छोड़कर भाग गए। जब पुलिस ने पिकअप वाहन की तलाशी ली तो उसमें से 1980 लीटर बियर और 27 पेटियों में भरकर रखी गई कुल 2213 लीटर अंग्रेजी शराब मिली। जब्त की गई शराब की अनुमानित कीमत 6,75,700 रुपए बताई गई है। पुलिस ने वाहन (GJ01KT3994) को जब्त कर लिया है और आरोपी चालक व उसके साथी की तलाश जारी है। इस मामले में आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत केस दर्ज किया गया है। सैलाना पुलिस ने भी पकड़ी देसी शराब, एक आरोपी गिरफ्तार इसी रात सैलाना थाना पुलिस ने भी पिपलोदा फंटा (रतलाम-बांसवाड़ा रोड) पर चेकिंग के दौरान अवैध देसी शराब की 12 पेटियां जब्त कीं। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक बोलेरो वाहन से शराब ले जाई जा रही है। सूचना के आधार पर घेराबंदी कर बोलेरो को रोका गया और तलाशी के दौरान शराब बरामद की गई। इस मामले में वाहन चालक युवराज (21 वर्ष), पिता प्रेम सिंह, निवासी निवाली भटुनी, थाना औद्योगिक क्षेत्र, रतलाम को गिरफ्तार किया गया है। जब्त की गई शराब की कीमत 21,600 रुपए आंकी गई है। आरोपी के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस अवैध शराब की सप्लाई से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी भी जुटा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0