नागद्वारी मेला शुरू होते ही प्रशासन मुस्तैद:SDOP ने किया मंदिर और कट्टा पुल का निरीक्षण; शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों पर सख्ती

Jul 20, 2025 - 11:53
 0  0
नागद्वारी मेला शुरू होते ही प्रशासन मुस्तैद:SDOP ने किया मंदिर और कट्टा पुल का निरीक्षण; शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों पर सख्ती
प्रसिद्ध नागद्वारी यात्रा की शुरुआत होते ही छिंदवाड़ा पुलिस-प्रशासन अलर्ट मोड पर है। श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ते ही SDOP जुन्नारदेव जितेंद्र जाट ने शनिवार को नवेगांव थाना क्षेत्र के निमोटी मंदिर और अन्य प्रमुख स्थलों पर जाकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान दमुआ के नायब तहसीलदार संजय मसरास, थाना प्रभारी प्रमोद सिरसाम, यातायात प्रभारी राकेश तिवारी समेत अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। टीम ने कट्टा नदी का पुल, अंधा मोड़ और संवेदनशील स्थानों पर ब्रेकर, बैरिकेडिंग और ट्रैफिक व्यवस्था की जांच की। शराब पीकर वाहन चलाने पर होगी कार्रवाई यात्रियों को लाने-ले जाने वाले वाहनों की चेकिंग लगातार जारी है। SDOP ने बताया कि शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। जांच के लिए पुलिस टीम के पास मशीनें मौजूद हैं और रूट पर सक्रिय हैं। ओवरलोडिंग की मिल रही थी शिकायतें ओवरलोड वाहनों को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही थीं, जिस पर पुलिस ने निगरानी तेज कर दी है। ट्रैफिक पुलिस द्वारा हर वाहन की जांच की जा रही है। किसी भी तरह की लापरवाही पर जुर्माने और कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। भक्तों में उत्साह, बच्चे-बुजुर्ग भी कर रहे कठिन यात्रा नागद्वारी मेला शुरू होते ही पूरे क्षेत्र में धार्मिक माहौल बन गया है। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक में यात्रा को लेकर उत्साह नजर आ रहा है। इस यात्रा को कठिन माना जाता है, लेकिन आस्था के आगे थकान और दूरी मायने नहीं रखती। SP अजय पांडे खुद कर रहे निगरानी जिला पुलिस अधीक्षक अजय पांडे खुद इस मेले को लेकर गंभीर हैं और हर स्तर पर निगरानी कर रहे हैं। अधिकारियों को साफ निर्देश हैं कि श्रद्धालुओं को कोई असुविधा न हो और यात्रा पूरी तरह सुरक्षित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0