शहडोल में ब्रेक फेल हुई बस को ट्रक ने रोका:50 कांवड़ियों की जान बची, रायपुर से मैहर जा रही थी यात्री बस

Jul 20, 2025 - 11:53
 0  0
शहडोल में ब्रेक फेल हुई बस को ट्रक ने रोका:50 कांवड़ियों की जान बची, रायपुर से मैहर जा रही थी यात्री बस
शहडोल जिले में रायपुर से मैहर जा रही कांवड़ियों से भरी एक बस रविवार तड़के हादसे का शिकार होते-होते बच गई। दरअसल, पतखई घाट से उतरते वक्त बस के ब्रेक अचानक फेल हो गए। उस समय बस में 50 से अधिक कांवड़िए सवार थे, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे। बस की रफ्तार घाट पर अनियंत्रित हो रही थी, तभी ड्राइवर ने सामने से आ रहे ट्रक को देखते हुए इशारा किया। उसने आवाज देकर ट्रक ड्राइवर को अलर्ट किया। बस के सामने ट्रक ड्राइवर ने रोका वाहन ट्रक ड्राइवर ने स्थिति को समझते हुए अपनी ट्रक को बस के सामने रोक दिया। इससे बस की रफ्तार थमी और एक बड़ा हादसा टल गया। सिंहपुर थाना प्रभारी मुन्ना लाल राहंगडाले ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और सभी यात्रियों को सुरक्षित बस से बाहर निकाला गया। घटना में बस का आगे का कांच टूट गया, लेकिन कोई भी यात्री घायल नहीं हुआ। थाना परिसर में कांवड़ियों के लिए हुई चाय-नाश्ते की व्यवस्था पुलिस ने कांवड़ियों को थाना परिसर में लाकर उनके लिए चाय-नाश्ते की व्यवस्था की। दूसरी बस की व्यवस्था होने तक सभी को वहीं आराम करने दिया गया। बाद में उन्हें दूसरी बस से सुरक्षित उनकी यात्रा के लिए रवाना किया गया। कांवड़ियों ने ट्रक ड्राइवर की सूझबूझ और साहसिकता के लिए आभार जताया। पुलिस ने भी ट्रक चालक की बहादुरी की सराहना की और कहा कि उसकी तत्परता से कई लोगों की जान बच गई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0