बिलाईगढ़-पवनी में सहकारी बैंक खोलने की मांग:कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन;एक सप्ताह में शाखा नहीं खुलने पर SDM कार्यालय के सामने धरने की चेतावनी

Jul 16, 2025 - 15:48
 0  0
बिलाईगढ़-पवनी में सहकारी बैंक खोलने की मांग:कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन;एक सप्ताह में शाखा नहीं खुलने पर SDM कार्यालय के सामने धरने की चेतावनी
छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में जिला सहकारी केंद्रीय मर्यादित बैंक की शाखा खोलने की मांग फिर उठी है। बिलाईगढ़ और पवनी में शाखा खोलने की डिमांड को लेकर बिलाईगढ़ ब्लॉक मुख्यालय में कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया और नायब तहसीलदार देवराज सिदार को कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे के नाम पर ज्ञापन सौंपा। कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं होने पर एसडीएम कार्यालय के सामने प्रदर्शन करेंगे और धरने पर बैठेंगे। नायब तहसीलदार को दिए गए ज्ञापन में बताया गया कि पूर्व कांग्रेस सरकार के समय में पवनी और बिलाईगढ़ में बैंक शाखा खोलने की अधिसूचना जारी हो चुकी थी। किसानों को परेशानी हो रही यह भी बताया गया है कि स्थान का चयन भी हो चुका है। लेकिन अभी तक शाखा शुरू नहीं हुई है। वर्तमान में भटगांव में एक ही शाखा होने से किसानों को परेशानी हो रही है। उन्हें एक दिन में राशि का भुगतान नहीं मिल पा रहा है। कई दिनों तक बैंक के चक्कर लगाने पड़ते हैं। भागवत साहू ने कहा कि अगर एक सप्ताह में शाखा नहीं खुली तो किसान, जवान और युवा एसडीएम कार्यालय के सामने धरने पर बैठेंगे। इसकी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। बैंक खोलने की मांग अलग-अलग माध्यम से की गई वहीं, नगर पंचायत पवनी के जनप्रतिनिधियों ने लगातार जिला सहकारी केंद्रीय बैंक खोलने की मांग अलग-अलग माध्यम से की है। कुछ दिन पहले सुशासन तिहार में पवनी के पार्षद करन साहू ने भी किसानों के हित में इस मांग को रखा था। लेकिन अब तक मांग पूरा नहीं हुआ है। मंत्री टंक राम वर्मा ने भी की थी घोषणा नगर पंचायत चुनाव के दौरान राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने भी चुनावी सभा को संबोधित करते हुए पवनी नगर में भाजपा का अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद जल्द ही जिला सहकारी केंद्रीय बैंक खोलने की घोषणा की थी। इस पर भी अब तक पहल नहीं हुआ है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0