प्रयागराज से लौट रही महिलाओं से मारपीट:रायगढ़ में कार टक्कर के बाद विवाद, डंडे-चप्पल और ईंट से मारा; आरोपी पकड़ाया
रायगढ़ जिले में प्रयागराज से लौट रही महिलाओं से मारपीट हुई है। घटना 13 जुलाई की है। जब सिदार परिवार अपने परिवार में बुजुर्ग का अस्थि विसर्जन कर इलाहाबाद से लौट रहा था तभी ग्राम डोलेसरा के पास उनकी फोर व्हीलर को एक कार ने टक्कर मार दी। मामला तमनार थाना क्षेत्र का है। घटना के बाद कार का ड्राइवर उतरकर सिदार परिवार से गाली गलौज कर उन्हें जान से मारने की धमकी देने लगा और विवाद के बाद उसने हाथ भी उठाया। आरोपी ड्राइवर ने अपने साथियों के साथ मिलकर परिवार के 7 लोगों को हाथ, मुक्के, डंडे, ईंट और चप्पलों से मारा, इनमें महिलाओं के हाथ में गंभीर चोट भी लगी। पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है। ये है पूरा मामला महिलाओं समेत 7 लोगों की पिटाई की गई थी। जिस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसके फरार साथियों की तालाश की जा रही है। मामला तमनार थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, लिबरा गांव की रहने वाली कुमारी सिदार (56 साल) अपने ससुर का अस्थि विसर्जन करने अपने परिजनों के साथ इलाहबाद गई थी। वहां से आर्टिगा कार से वे वापस लौट रहे थे और कार को मिनकेतन सिदार चला रहा था। तभी के पास सामने सो आ रही स्वीफ्ट कार के चालक प्रकाश पटनायक ने लापरवाही पूर्वक गाड़ी चलाते हुए उन्हें टक्कर मार दिया। इसके बाद स्विफ्ट चालक प्रकाश पटनायक ने मौके पर ही ड्राइवर मिनकेतन सिदार के साथ गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट शुरू कर दी। हाथ-मुक्के डंडे से पीटा था ऐसे में कार सवार कुमारी सिदार, रतन कुंवर, बूंदकुंवर, पुनी बाई, नेहरू सिदार और नारदी सिदार बीच-बचाव के लिए आए तो प्रकाश अपने साथी वरूण सिदार और अन्य लोगों को फोन कर बुला लिया और सभी के साथ हाथ, मुक्के, डंडे, ईंट और चप्पलों मारपीट की। इससे उन्हें गंभीर चोट पहुंची। घटना के बाद आरोपी फरार हुए घटना को देखकर आसपास के लोगों ने बीच बचाव किया। जिसके बाद कुमारी सिदार ने थाना पहुंचकर मामले में रिपोर्ट दर्ज कराया। जहां पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले में जांच शुरू की, लेकिन घटना को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गए थे। मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया मंगलवार 15 जुलाई को तमनार टीआई कमला पुसाम ठाकुर को सूचना मिली कि आरोपी प्रकाश पटनायक घरघोड़ा की ओर छिपा है। जिसके बाद पुलिस ने तत्काल उसकी खोजबीन शुरू की और उसे गिरफ्तार कर लिया। वहीं उसके अन्य साथी फरार हैं। जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0