महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज में 8 जुलाई को लगेगा रोजगार मेला:सीहोर में 1 हजार 750 पदों पर होगी भर्ती; निजी कंपनियों में नौकरी का मौका
सीहोर के शासकीय महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज में 8 जुलाई को रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा। मेला सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगा। इस मेले में एनआईआईटी, एचडीएफसी, एक्सिस बैंक, क्विज क्रॉप, शिव शक्ति एग्रीटेक, पुखराज हेल्थ केयर, श्रीराम फाइनेंस, एसबीआई लाइफ, एलआईसी और एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया जैसी कंपनियां भाग लेंगी। अप्रेंटिसशिप के लिए युवाओं का होगा चयन
कंपनियां अलग-अलग पदों पर भर्तियां करेंगी। इनमें बैंक असिस्टेंट मैनेजर, इलेक्ट्रीशियन, इलेक्ट्रॉनिक मेकेनिक, कम्प्यूटर ऑपरेटर, सुपरवाइजर, सेल्स एग्जीक्यूटिव, बिजनेस डेवलपमेंट मैनेजर और मशीन ऑपरेटर शामिल हैं। जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र स्वरोजगार के लिए नए आवेदन स्वीकार करेगा। आईटीआई विभाग अप्रेंटिसशिप के लिए युवाओं का चयन करेगा। अन्य राज्यों के युवाओं को भी मिलेगा रोजगार
इच्छुक उम्मीदवार अपने सभी मूल दस्तावेजों के साथ मेले में भाग ले सकते हैं। ये मेला स्थानीय और अन्य राज्यों के युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए आयोजित किया जा रहा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0