अवैध शराब और गांजा तस्करी करते 2 आरोपी गिरफ्तार:मोहला-मानपुर में एक से 23 लीटर शराब,दूसरे से 1.8 किलो गांजा जब्त; दोनों जेल भेजे गए

Jun 24, 2025 - 23:45
 0  0
अवैध शराब और गांजा तस्करी करते 2 आरोपी गिरफ्तार:मोहला-मानपुर में एक से 23 लीटर शराब,दूसरे से 1.8 किलो गांजा जब्त; दोनों जेल भेजे गए
छत्तीसगढ़ के मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी जिले में पुलिस ने अवैध शराब और मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है। एक आरोपी से 23 लीटर शराब और दूसरे आरोपी से 1.8 किलो गांजा जब्त किया गया है। दरअसल, पुलिस ने चिल्हाटी निवासी विजय कुमार (32) को मुखबिर की सूचना पर दंतेश्वरी मंदिर के सामने से पकड़ा है। उसके पास से स्कूटी में रखी 23.400 बल्क लीटर अवैध शराब जब्त की गई है। शराब की कीमत 15,600 रुपए और स्कूटी की कीमत 60,000 रुपए है। आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज किया गया। गांजे के साथ पकड़ाया आरोपी दूसरी कार्रवाई में पुलिस ने ग्राम बिहारी खुर्द निवासी जबर सिंह पटेल (48) को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से कुल 1.870 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। इसमें 1.484 किलोग्राम गांजा प्लास्टिक पॉलिथीन में और 386 ग्राम पीले रंग के थैले में था। जब्त किए गए गांजे की कीमत 9,500 रुपए है। जबर सिंह के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के तहत मामला दर्ज किया गया है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0