घर के बाहर खेल रही बच्ची को कार ने कुचला:इलाज के दौरान मौत, पैर में थी गंभीर चोट, आरोपी फरार

Jun 14, 2025 - 15:39
 0  0
घर के बाहर खेल रही बच्ची को कार ने कुचला:इलाज के दौरान मौत, पैर में थी गंभीर चोट, आरोपी फरार
सतना में शनिवार को एक तेज रफ्तार वाहन ने घर के बाहर खेल रही 9 साल की बच्ची को टक्कर मार दी। हादसे में बच्ची की मौत हो गई, जबकि ड्राइवर गाड़ी सहित मौके से फरार हो गया। घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र के विराटनगर की है। बच्ची को पैर में ज्यादा चोटें आई थी। परिजन उसे घायल अवस्था में एक निजी नर्सिंग होम लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतका की पहचान लक्ष्मी कुशवाहा के रूप में हुई है। सीसीटीवी खंगाले जा रहे सिविल लाइन थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। अज्ञात वाहन और चालक की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस का कहना है कि फुटेज और चश्मदीदों के आधार पर आरोपी की पहचान कर जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0