स्टाम्प वेंडर ने 500 का स्टाम्प 800 में बेचा:टिमरनी के वेंडर का लाइसेंस निलंबित, 18 जून तक जवाब देने के निर्देश

Jun 12, 2025 - 22:05
 0  0
स्टाम्प वेंडर ने 500 का स्टाम्प 800 में बेचा:टिमरनी के वेंडर का लाइसेंस निलंबित, 18 जून तक जवाब देने के निर्देश
हरदा में स्टाम्प वेंडर द्वारा अधिक कीमत वसूलने का मामला सामने आया है। टिमरनी के वार्ड नंबर 14 निवासी कमलेश कौशल ने एसडीएम को शिकायत की। उन्होंने बताया कि जमीन के खोट नामे के लिए स्टाम्प वेंडर सुबोध अग्रवाल से स्टाम्प खरीदने गए थे। वेंडर ने 500 रुपए के स्टाम्प के लिए 800 रुपए की मांग की। कमलेश ने इस घटना का वीडियो भी बनाया। वीडियो में वेंडर को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि पैसे देने के बाद भी सामान नहीं मिलेगा। शिकायत के बाद जिला पंजीयक एवं अनुज्ञप्ति प्राधिकारी दिनेश कुमार कौशले ने कार्रवाई की। लाइसेंस निलंबित हुआ जिला पंजीयक ने स्टाम्प वेंडर सुबोध अग्रवाल का लाइसेंस निलंबित कर दिया है। उन्हें सभी अभिलेख उप पंजीयक टिमरनी के पास जमा करने के निर्देश दिए गए हैं। वेंडर को 18 जून तक उपस्थित होकर अपना जवाब प्रस्तुत करना होगा। असंतोषजनक जवाब की स्थिति में उनका लाइसेंस रद्द किया जा सकता है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0