ग्वालियर में जमीन विवाद में दो परिवारों में झगड़ा:फायरिंग और मारपीट करते हमलावरों का वीडियो वायरल; दो लोग घायल

Jun 4, 2025 - 18:44
 0  0
ग्वालियर में जमीन विवाद में दो परिवारों में झगड़ा:फायरिंग और मारपीट करते हमलावरों का वीडियो वायरल; दो लोग घायल
ग्वालियर में जमीन के बंटवारे को लेकर एक ही परिवार के दो गुटों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि एक गुट के लोगों पर लाइसेंसी बंदूकों से फायरिंग कर दी। इतना ही नहीं बंदूक के बट और लाठी डंडों से मारपीट और पत्थरबाजी कर दी। जिसमें 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना झांसी रोड थाना क्षेत्र के आईटीएम कॉलेज के पास बुधवार सुबह की है। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। जिसमें लोग फायरिंग मारपीट और पतला करते हुए दिखाई दे रहे हैं। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। फिलहाल पुलिस ने घायलों की शिकायत पर फायरिंग और मारपीट करने वाले आधा दर्जन हमलावरों पर नामजद एफआईआर दर्ज कर ली है। सभी आरोपी फरार हो गए। जिनकी गिरफ्तारी के लिए संबंधित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। जमीन के बंटवारे में बेईमानी का आरोप ग्वालियर के झांसी रोड थाना क्षेत्र के आईटीएम कॉलेज के पास स्थित झुंडपुरा गांव में दो भाई दशरथ सिंह और गोपाल सिंह दो परिवार रहते हैं। दोनों के बीच जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद चला आ रहा है। जिसमें से एक भाई के पास लगभग 12 बीघा जमीन है जबकि दूसरे के पास 7 बीघा से कुछ ज्यादा जमीन है। एक भाई ने अपनी जमीन पर बाउंड्री वॉल भी करवा रखी है। बुधवार सुबह करीब 10 बजे जमीन के हिस्से में कम-ज्यादा और बंटवारे में बेईमानी का आरोप लगाते हुए ये लोग एक-दूसरे के सामने आ गए। इतना ही नहीं उन्होंने चार बंदूकों से फायरिंग भी की। जिसमें दशरथ सिंह और रोहित सिंह घायल हुए हैं। हमलावरों में गोपाल सिंह, भूपेंद्र सिंह, बटुक सिंह ,सोनू, विष्णु, मनोज और रमेश आदि शामिल बताए गए हैं। फिलहाल पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। सीएसपी रोबिन जैन ने बताया- झांसी रोड थाना क्षेत्र में जमीन बंटवारे को लेकर 2 परिवार का झगड़ा होने की जानकारी सामने आई है। विवाद में 2 लोग घायल हुए हैं। फायरिंग और मारपीट का वीडियो भी वायरल हुआ है। जांच कर रहे हैं कि विवाद की क्या परिस्थितियां रही हैं। जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0