श्योपुर के हजारेश्वर मेले में म्यूजिकल नाइट:साजिद-वाजिद की टीम दबंग-वांटेड समेत कई फिल्मों के गाने गाएगी

May 24, 2025 - 15:23
 0  0
श्योपुर के हजारेश्वर मेले में म्यूजिकल नाइट:साजिद-वाजिद की टीम दबंग-वांटेड समेत कई फिल्मों के गाने गाएगी
श्योपुर में श्री हजारेश्वर महादेव मेले में 25 मई 2025 को रात 9 बजे संगीत कार्यक्रम होगा। मेला रंगमंच पर बॉलीवुड संगीतकार साजिद खान और उनकी टीम प्रस्तुति देंगे। 15 मई से शुरू हुआ यह मेला एक माह तक चलेगा। मेले में धार्मिक अनुष्ठान, झांकियां और सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ कवि सम्मेलन भी आयोजित होगा। स्थानीय हस्तशिल्प प्रदर्शनी भी लगाई जायेगी।साथ ही मेले में नाव, बिजली झूला और ट्रेन जैसे मनोरंजन के साधन हैं। ओर कई प्रकार की खरीददारी के लिए दुकाने भी लगी है जहाँ से लोग घर गृहस्थी के सामान के अलावा बच्चों के खिलोने भी खरीदते है।इस मेले में जिलेभर के लोग आकर मेले का आनंद लेते है। श्योपुर में लगने वाला श्री हजारेश्वर मेला आस्था का केंद्र और सांस्कृतिक एकता का प्रतीक है। नगर पालिका अध्यक्ष रेणु सुजीत गर्ग ने बताया कि मेले की शुरुआत 15 मई को भजन संध्या से हुई। इस मौके पर मशहूर भजन गायक हेमंत ब्रजवासी और उनकी टीम ने धार्मिक भजन प्रस्तुत किए।साथ ही बताया की रविवार को साजिद-वाजिद ग्रुप द्वारा दबंग, वांटेड, राधे, पार्टनर, राउडी राठौर और टाइगर जिंदा है सहित कई फिल्मों के गाने पेश करेंगे। साजिद खान के साथ मोहसिन शेख, तेज गील, अंकुश भारद्वाज, वेदांत और दानिश सबरी भी हिंदी पॉप गाने प्रस्तुत करेंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0