अनूपपुर में बैल चुराने वाले चारों आरोपी गिरफ्तार:किसान के घर से चोरी हुआ 20 हजार का बैल बरामद

May 24, 2025 - 15:23
 0  0
अनूपपुर में बैल चुराने वाले चारों आरोपी गिरफ्तार:किसान के घर से चोरी हुआ 20 हजार का बैल बरामद
अनूपपुर कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार रात एक बड़ी कार्रवाई में पशु चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने चार आरोपियों को चोरी के बैल के साथ गिरफ्तार किया है। नितेश यादव ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि उनके घर की सार में बंधा 20 हजार रुपए का बैल कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया। पुलिस ने तत्काल मामले में कार्रवाई करते हुए धारा 331(4), 303(2) और 3(5) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया। पुलिस ने अमरकंटक रोड पर जिला जेल के पास से चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों में भगवान दीन यादव (27), गोविंद लाल यादव (35), वीर सिंह यादव (35) और फुल्लू लाल यादव (40) शामिल हैं। भगवान दीन अनूपपुर के वार्ड नंबर 13 का रहने वाला है। गोविंद लाल करनपठार थाना क्षेत्र के पीपरकुटा गांव का निवासी है। वीर सिंह राजेंद्रग्राम थाना क्षेत्र के देवरी दादर गांव का और फुल्लू लाल करनपठार थाना क्षेत्र के करपा गांव का रहने वाला है। पुलिस आरोपियों से क्षेत्र में हुई अन्य पशु चोरियों के बारे में भी पूछताछ कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0