नईगढ़ी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक्सपोजर विजिट:छात्रों को मिली कुपोषण, नेत्र रोग और कुष्ठ रोग की जानकारी
शनिवार को नईगढ़ी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक्सपोजर विजिट का आयोजन किया गया। मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के संभागीय समन्वयक प्रवीण पाठक और ब्लॉक कोऑर्डिनेटर अनीता मिश्रा के निर्देश पर यह कार्यक्रम आयोजित हुआ। सीएमसी डीपी कार्यक्रम के बीएसडब्ल्यू और एमएसडब्ल्यू पाठ्यक्रम के छात्रों को स्वास्थ्य सेवाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। पोषण पुनर्वास केंद्र के एफओ आशीष खरे ने कुपोषित बच्चों की भर्ती प्रक्रिया समझाई। नेत्र सहायक बीएल तिवारी ने आंखों की बीमारियों और उनके इलाज के बारे में बताया। कुष्ठ सहायक रामदरश गौतम ने कुष्ठ रोग से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम के परामर्शदाता पवन कुमार शर्मा, रूद्र देव सिंह, राजरमन पटेल और राजकुमार गौतम मौजूद रहे। बीएसडब्ल्यू के छात्र राहुल गुप्ता, क्रश कुशवाहा, अमृत लाल पटेल और छात्राएं रचना कुशवाहा, निशा कुशवाहा, अंजलि पटेल, रागनी सिंह ने भाग लिया। एमएसडब्ल्यू के छात्र प्रशांत मिश्रा, वेदांत द्विवेदी, आकाश तिवारी, विवेक गुप्ता और छात्राएं शिखा गौतम, प्रिया शर्मा, संयोगिता तिवारी, आरती त्रिपाठी, वीणापानी चतुर्वेदी, आरती पाण्डेय, अनुपमा सिंह भी उपस्थित रहीं। इसके अलावा 12वीं कक्षा की छात्राएं भी एक्सपोजर विजिट में शामिल हुईं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0