छिंदवाड़ा की अंबेडकर कॉलोनी से बाइक चोरी:सीसीटीवी में अंबेडकर कॉलोनी से पल्सर बाइक ले जाते दिखा बदमाश

May 21, 2025 - 09:36
 0  0
छिंदवाड़ा की अंबेडकर कॉलोनी से बाइक चोरी:सीसीटीवी में अंबेडकर कॉलोनी से पल्सर बाइक ले जाते दिखा बदमाश
छिंदवाड़ा के देहात थाना क्षेत्र स्थित अंबेडकर कॉलोनी गली नंबर 3 से सोमवार रात एक पल्सर बाइक चोरी हो गई। चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें एक संदिग्ध युवक रात के समय घर के सामने खड़ी मोटरसाइकिल को धक्का देकर ले जाता दिखाई दे रहा है। पीड़ित शिवम सूर्यवंशी ने बताया कि सोमवार रात करीब 10 बजे उन्होंने अपनी पल्सर 150 बाइक (MP28MX3380) घर के बाहर खड़ी की थी। सुबह जागने पर बाइक गायब मिली। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में एक संदिग्ध युवक बाइक को धकेलते हुए ले जाता हुआ नजर आया, जिसके बाद उन्होंने देहात थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई। थाना प्रभारी जीएस राजपूत ने बताया सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान की जा रही है। पुलिस मामले की बारीकी से जांच कर रही है और जल्द ही आरोपी को पकड़ने में सफलता मिलने की उम्मीद है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0