छिंदवाड़ा में सकल हिंदू समाज सीएम के नाम दिया ज्ञापन:लव जिहाद पर सख्त कानून बनाने और कड़ी कार्रवाई करने की मांग

May 16, 2025 - 14:17
 0  0
छिंदवाड़ा में सकल हिंदू समाज सीएम के नाम दिया ज्ञापन:लव जिहाद पर सख्त कानून बनाने और कड़ी कार्रवाई करने की मांग
देशभर में बढ़ते लव जिहाद के मामलों को लेकर छिंदवाड़ा में सकल हिंदू समाज के प्रतिनिधियों ने शुक्रवार को कलेक्टरेट पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया। समाज की ओर से अजय सिंह ने बताया कि हाल के दिनों में प्रदेश में लव जिहाद की घटनाएं तेजी से बढ़ी हैं, जिससे समाज में आक्रोश है। ज्ञापन में मांग की गई कि लव जिहाद जैसे मामलों की जांच के लिए विशेष समिति का गठन किया जाए और जो भी संगठित गिरोह इस तरह की घटनाओं में शामिल हैं, उन पर कड़ी कार्रवाई की जाए। कर्मचारियों का पुलिस वेरिफिकेशन करें सकल हिंदू समाज के सदस्यों ने कहा कि प्रदेश के सभी शासकीय और अशासकीय संस्थानों में कार्यरत कर्मचारियों का पुलिस वेरिफिकेशन अनिवार्य किया जाए, ताकि संदिग्ध गतिविधियों पर समय रहते अंकुश लगाया जा सके। अजय सिंह ने मांग की कि यदि किसी मामले में दुष्कर्म की पुष्टि होती है तो आरोपी को तत्काल फांसी की सजा दी जाए, ताकि समाज में एक कड़ा संदेश जाए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0