शॉर्ट सर्किट से प्रिंटिंग दुकान में आग लगी:पेंड्रा के सेमरा तिराहे पर देर रात घर की छत और दुकान के गोदाम तक पहुंचीं लपटें

Nov 21, 2026 - 17:08
 0  0
शॉर्ट सर्किट से प्रिंटिंग दुकान में आग लगी:पेंड्रा के सेमरा तिराहे पर देर रात घर की छत और दुकान के गोदाम तक पहुंचीं लपटें
पेंड्रा के सेमरा तिराहा में देर रात बिजली के शॉर्ट सर्किट से एक प्रिंटिंग दुकान में भीषण आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि देखते ही देखते दुकान के गोदाम और मकान की छत तक पहुंच गईं। लगातार धमाकों और शॉर्ट सर्किट की आवाज सुनकर आसपास के लोग जाग गए। उन्होंने तत्काल बिजली सप्लाई बंद कराई और सामूहिक प्रयासों से आग पर काबू पाया। स्थानीय लोगों की तत्परता से आग को आसपास फैलने से रोक लिया गया। बिजली के तारों में स्पार्किंग से भड़की आग जानकारी के मुताबिक, बारिश के कारण बिजली के पोल पर लगे तारों में लगातार तेज शॉर्ट सर्किट हो रहा था। इसी दौरान निकली चिंगारी से मकान की छत पर सजावट के लिए लगाई गई झालर में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और नीचे स्थित प्रिंटिंग दुकान के फ्लेक्स व बोर्ड भी इसकी चपेट में आ गए। आवाज सुनकर जागे आसपास के लोग आग के दौरान लगातार तेज धमाके और शॉर्ट सर्किट की आवाज सुनकर आसपास के लोग समय रहते जाग गए। उन्होंने पहले बिजली की सप्लाई बंद करवाई और फिर मिलकर आग बुझाने में जुट गए। लोगों के सामूहिक प्रयासों से आग पर काबू पा लिया गया। इससे आग को और अधिक फैलने से रोक लिया गया और क्षेत्र में बड़ा हादसा टल गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0