हाईवे पर रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, चालक फरार:टास्क फोर्स को देखकर चलते वाहन से रेत खाली की, इंजन-चेसिस नंबर से मालिक की तलाश

Oct 18, 2026 - 11:02
 0  0
हाईवे पर रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, चालक फरार:टास्क फोर्स को देखकर चलते वाहन से रेत खाली की, इंजन-चेसिस नंबर से मालिक की तलाश
मुरैना के नेशनल हाईवे-44 पर रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ने के लिए टास्क फोर्स ने पीछा किया तो चालक ने वाहन की रफ्तार बढ़ा दी। कार्रवाई से बचने के लिए उसने चलते ट्रैक्टर से ही रेत खाली कर दी। इसके बाद ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस और वन विभाग की टीम ने ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त कर ली है। अब इंजन और चेसिस नंबर के आधार पर वाहन मालिक और फरार चालक का पता लगाया जा रहा है। बिना रजिस्ट्रेशन नंबर के चल रहा था ट्रैक्टर सिविल लाइन थाना प्रभारी टीआई उदयभान यादव के अनुसार, ट्रैक्टर पर रजिस्ट्रेशन नंबर नहीं था। टास्क फोर्स की कार्रवाई के दौरान चालक ने तेज रफ्तार से वाहन भगाकर बच निकलने की कोशिश की। इसी दौरान ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद चालक मौके से भाग निकला। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त कर ली है। वाहन पर रजिस्ट्रेशन नंबर नहीं होने के कारण अब इंजन और चेसिस नंबर के आधार पर उसके मालिक की पहचान की जा रही है। साथ ही फरार चालक की तलाश भी की जा रही है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0