बुरहानपुर में जेसीबी से तोड़े अवैध निर्माण:सुभाष चौक पर सड़क हुई और चौड़ी, आवागमन आसान होगा

May 14, 2025 - 18:41
 0  0
बुरहानपुर में जेसीबी से तोड़े अवैध निर्माण:सुभाष चौक पर सड़क हुई और चौड़ी, आवागमन आसान होगा
बुरहानपुर में जेसीबी मशीन की मदद से सुभाष चौक क्षेत्र में कई अस्थायी अतिक्रमण हटाए। जेसीबी की मदद से अवैध निर्माण को साफ किया गया। सड़क पहले की तुलना में अधिक चौड़ी हो गई है। अधिकारियों के अनुसार, इलाके में लगातार मिल रही शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया। भ्रमण के दौरान भी यह पाया गया कि अतिक्रमण के कारण राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था। बुधवार शाम करीब 4.30 बजे जिला प्रशासन, पुलिस और नगर निगम की संयुक्त टीम ने शहर के प्रमुख सुभाष चौक क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। नगर निगम आयुक्त संदीप श्रीवास्तव ने कहा कि जिन दुकानदारों ने दुकानों के सामने गैर जरूरी ढंग से सामान फैलाया था या वाहन खड़े किए थे, उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। यह केवल एक दिन की कार्रवाई नहीं है, बल्कि इसका नियमित रूप से फॉलोअप किया जाएगा। आयुक्त ने यह भी स्पष्ट किया कि आगे से बाजार क्षेत्र में किसी भी तरह का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सड़क को पूरी तरह से अतिक्रमण मुक्त बनाया जाएगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर जुर्माना लगाया जाएगा। नगर निगम की टीम ने यह कार्रवाई जय स्तंभ से शुरू कर सुभाष चौक तक पहुंचकर पूरी की। स्थानीय लोगों ने इस अभियान की सराहना की और कहा कि अब रास्ते से गुजरना आसान हो गया है। कार्रवाई एडीएम वीर सिंह चौहान, एएसपी एएस कनेश और नगर निगम आयुक्त संदीप श्रीवास्तव की मौजूदगी में की गई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0