धमतरी के गांधी मैदान में भारीभरकम सांडों की भिड़ंत, VIDEO:जान बचाकर भागीं महिलाएं,जान बचाने स्टेज पर चढ़ीं, वाहनों से भी टकराए

Oct 8, 2026 - 00:07
 0  0
धमतरी के गांधी मैदान में भारीभरकम सांडों की भिड़ंत, VIDEO:जान बचाकर भागीं महिलाएं,जान बचाने स्टेज पर चढ़ीं, वाहनों से भी टकराए
धमतरी शहर के गांधी मैदान में दो भारीभरकम सांडों की भिड़ंत से उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब दोनों अचानक आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते दोनों के बीच जोरदार लड़ाई शुरू हो गई। सांड एक-दूसरे पर सींग से हमला करते और पूरी ताकत से धक्का देते नजर आए। उनकी भिड़ंत के कारण मैदान में मौजूद लोगों को जान बचाने के लिए इधर-उधर भागना पड़ा। देखिये यह तस्वीरें पेड़ों की छांव में बैठी महिलाएं डरकर भागीं गांधी मैदान में कई महिलाएं पेड़ों की छांव में बैठी थीं। इसी दौरान लड़ते हुए दोनों सांड उसी तरफ पहुंच गए। सांडों को अपनी ओर आते देख महिलाओं में घबराहट फैल गई और वे तुरंत वहां से हटकर सुरक्षित जगह की ओर भागने लगीं। कुछ महिलाएं और आसपास मौजूद लोग मैदान में बने ऊंचे स्टेज पर चढ़ गए। वहां से वे नीचे चल रही सांडों की लड़ाई देखते रहे और उनके शांत होने का इंतजार करते नजर आए। पानी और डंडे से अलग करने की कोशिश नाकाम सांडों की लड़ाई देखकर आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें अलग करने का प्रयास किया। कुछ लोगों ने पानी डालकर उन्हें हटाने की कोशिश की, जबकि कुछ लोग डंडे लेकर दोनों को दूर भगाने पहुंचे।हालांकि, सांडों का आक्रामक व्यवहार इतना ज्यादा था कि लोगों की कोशिशों का उन पर कोई खास असर नहीं हुआ। दोनों लगातार एक-दूसरे से भिड़ते रहे और सींगों से जोरदार धक्के मारते रहे। मैदान में एक-दूसरे का पीछा करते रहे सांड लड़ाई के दौरान दोनों सांड गांधी मैदान के अलग-अलग हिस्सों में घूमते हुए एक-दूसरे का पीछा करते रहे। उनकी भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि आसपास खड़े लोग भी लगातार दूरी बनाकर रहे। किसी को भरोसा नहीं था कि अचानक सांड किस दिशा में दौड़ पड़ेंगे। वाहनों से टकराए, बढ़ी लोगों की चिंता घटना के दौरान गांधी मैदान में SDM और पुलिस के वाहन भी खड़े थे। पास में आने-जाने का रास्ता भी था। लड़ते-लड़ते दोनों सांड उस ओर पहुंच गए और एक-दूसरे को धकेलते हुए वाहनों से भी जा टकराए। इससे वहां मौजूद लोगों की चिंता और बढ़ गई। महिलाएं और अन्य लोग लगातार सुरक्षित जगह तलाशते नजर आए। कई महिलाएं दौड़कर दोबारा ऊंचे स्टेज पर चढ़ गईं। बाल-बाल बचा बड़ा हादसा गनीमत रही कि इस पूरी घटना में किसी व्यक्ति के गंभीर रूप से घायल होने की जानकारी सामने नहीं आई। हालांकि, दोनों सांड जिस तरह लगातार आक्रामक होकर भिड़ रहे थे, उससे किसी बड़े हादसे की आशंका बनी हुई थी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0