टीकमगढ़ कोर्ट में दहेज केस की सुनवाई के दौरान हंगामा:दो पक्षों में जमकर मारपीट, एक-दूसरे को जमकर मारी चप्पलें

May 14, 2025 - 18:41
 0  0
टीकमगढ़ कोर्ट में दहेज केस की सुनवाई के दौरान हंगामा:दो पक्षों में जमकर मारपीट, एक-दूसरे को जमकर मारी चप्पलें
टीकमगढ़ जिला न्यायालय परिसर में दहेज प्रताड़ना के एक मामले में सुनवाई के दौरान दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। दोनों पक्षों की महिलाओं ने एक-दूसरे को जमकर चप्पलें मारी और बाल पकड़ कर घसीटा। घटना का वीडियो भी सामने आया है। न्यायालय में पेशी के लिए आए दोनों पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि महिलाओं और पुरुषों ने एक-दूसरे पर हाथ उठा दिया। मारपीट की सूचना मिलते ही देहात थाना पुलिस मौके पर पहुंची। यूपी के महरौनी निवासी भागवती अहिरवार ने बताया कि उसके बेटे अभिषेक की शादी 1 साल पहले टीकमगढ़ के ढोंगा कॉलोनी निवासी अंजू के साथ हुई थी। करीब 4 महीने पहले लड़की वालों ने दहेज प्रताड़ना का मामला न्यायालय में दर्ज कर दिया। आज न्यायालय पेशी करने आए थे। पेशी के बाद जैसे ही कोर्ट परिसर से बाहर निकले तो लड़की के पिता धनीराम अहिरवार, मां मैदा बाई, भाई नितिन और अंजू ने मारपीट शुरू कर दी। महिला का आरोप है कि मारपीट के दौरान सोने का मंगलसूत्र और कान की बाली छीन कर ले गए। घटना के बाद उन्होंने देहात थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। घटना से जुड़ी 2 तस्वीरें देखिए... दोनों पक्षों पर मामला दर्ज देहात थाना प्रभारी चंद्रजीत यादव ने बताया कि भागवती अहिरवार की शिकायत पर पुलिस ने मामले में धनीराम अहिरवार, नितिन, अंजू और मैदा बाई के खिलाफ मारपीट की धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने न्यायालय परिसर में शांति भंग की और सार्वजनिक स्थान पर मारपीट की। न्यायालय परिसर में इस तरह की घटना से कानून व्यवस्था पर सवाल उठे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0