धमतरी में दो सगे भाइयों पर पेचकस से हमला:गाली-गलौज के बाद मारपीट, एक भाई को बचाने आए दूसरे पर भी वार, आरोपी गिरफ्तार

Sep 13, 2026 - 00:42
 0  0
धमतरी में दो सगे भाइयों पर पेचकस से हमला:गाली-गलौज के बाद मारपीट, एक भाई को बचाने आए दूसरे पर भी वार, आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के धमतरी में एक युवक ने दो सगे भाइयों पर पेचकस से हमला कर दिया। यह घटना पिछले सप्ताह हुई हत्या के बाद सामने आई है। पुलिस ने मामूली विवाद पर हमला करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला धमतरी जिले के अर्जुनी थाना क्षेत्र के ग्राम कंडेल का है। कुछ दिन पहले इसी गांव में धारदार चाकू से एक युवक की हत्या हुई थी, जिससे गांव में तनाव था। अब मामूली विवाद में दो युवकों पर पेचकस से हमला किया गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। पानी लेकर लौट रहे युवक से विवाद जानकारी के अनुसार, 9 सितंबर की शाम नीरज साहू अपने साथी सुरेंद्र कुमार साहू और लुकेश यादव के साथ ग्राम कंडेल के चबूतरे पर बैठे थे। इसी दौरान सुरेंद्र कुमार साहू पानी लेकर लौट रहे थे। तभी गांव के सौरभ साहू ने उनसे विवाद किया और गाली-गलौज करते हुए हाथ-मुक्कों से मारपीट शुरू कर दी। सुरेंद्र के साथ मारपीट होते देख नीरज साहू बीच-बचाव करने पहुंचे। इसी दौरान आरोपी सौरभ साहू ने अपने पास रखे पेचकस से नीरज साहू के सिर के पिछले हिस्से पर वार कर दिया। नीरज के शोर मचाने पर उनका छोटा भाई कोपेश्वर साहू मदद के लिए पहुंचा। आरोपी ने उसके सिर और गाल पर भी पेचकस से हमला कर घायल कर दिया। घटना के बाद आरोपी सौरभ साहू जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गया था। पुलिस ने बाद में सौरभ साहू (30 वर्ष, निवासी ग्राम कंडेल) को गिरफ्तार कर लिया। उसे कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0