अकोदिया में एक घंटे तक हुई बारिश:बिजली चमकने और तेज हवाओं से किसान चिंतित, प्याज की फसल और बिजली आपूर्ति प्रभावित

May 14, 2025 - 18:41
 0  0
अकोदिया में एक घंटे तक हुई बारिश:बिजली चमकने और तेज हवाओं से किसान चिंतित, प्याज की फसल और बिजली आपूर्ति प्रभावित
अकोदिया गुलाना क्षेत्र में बुधवार को सुबह से दोपहर तक धूप खिली रही। इसके बाद आसमान में बादल छा गए। शाम 4:30 बजे से एक घंटे तक तेज बारिश हुई। हवा चलने के साथ बिजली भी चमकी। मौसम पर्यवेक्षक सत्येंद्र धनोतिया ने बताया कि बुधवार को अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री रहा। न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री दर्ज किया गया। आर्द्रता 36 प्रतिशत और हवा की औसत गति 11 किलोमीटर प्रति घंटे रही। प्रदेश के ऊपर से तीन सिस्टम गुजर रहे हैं। इसी कारण मौसम में यह बदलाव आया है। आने वाले दिनों में भीषण गर्मी की संभावना मौसम पर्यवेक्षक सत्येंद्र धनोतिया ने बताया कि रोहिणी नक्षत्र के प्रभाव से आने वाले दिनों में प्रचंड गर्मी की संभावना है। तेज हवा और बारिश के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित हुई। बिजली विभाग ने एहतियात के तौर पर आपूर्ति बंद कर दी। हालांकि किसानों के लिए यह स्थिति चिंता का विषय बन गई है। खेतों में काटी गई प्याज की फसल लगातार बारिश से प्रभावित हो रही है। कई किसानों की प्याज की फसल पहले ही खराब हो चुकी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0