बाइक सवारों ने बुलेट तोड़ी और गाली-गलौज की, VIDEO:गुना में युवक का पीछा कर पहुंचे बदमाश, भागकर बचाई जान

Sep 7, 2026 - 12:10
 0  0
बाइक सवारों ने बुलेट तोड़ी और गाली-गलौज की, VIDEO:गुना में युवक का पीछा कर पहुंचे बदमाश, भागकर बचाई जान
गुना के कैंट थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड स्थित घोसीपुरा चौराहे पर रविवार-सोमवार 7 सितंबर की दरमियानी रात करीब 12 बजे बाइक सवार अज्ञात लोगों ने दहशत फैलाई। उन्होंने एक बाइक में तोड़फोड़ की और काफी गाली-गलौज भी की। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि कुछ बाइक सवार एक युवक का पीछा करते हुए घोसीपुरा चौराहे तक पहुंचे। युवक ने चौराहे के पास अपनी बाइक छोड़ दी और भागकर जान बचाई। युवक के भागने के बाद पीछा कर रहे लोगों ने उसकी बुलेट बाइक में तोड़फोड़ कर दी। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर डायल-112 भी मौके पर पहुंची। पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर जांच में जुटी स्थानीय लोगों ने घटना का वीडियो बना लिया। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस उसके आधार पर घटनाक्रम की जानकारी जुटा रही है। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि युवक कौन था और अज्ञात बाइक सवार उसका पीछा क्यों कर रहे थे। घटना के पीछे की वजह भी साफ नहीं हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0