ग्वालियर के हजारेश्वर मंदिर में उमड़े श्रद्धालु:शिवलिंग में विराजमान हैं 1108 छोटे शिवलिंग; जल चढ़ाने से मिलता है 1164 रुद्राभिषेक का पुण्य

Aug 24, 2026 - 11:06
 0  0
ग्वालियर के हजारेश्वर मंदिर में उमड़े श्रद्धालु:शिवलिंग में विराजमान हैं 1108 छोटे शिवलिंग; जल चढ़ाने से मिलता है 1164 रुद्राभिषेक का पुण्य
सावन के अंतिम सोमवार को ग्वालियर के बीचोंबीच स्थित हजारेश्वर महादेव मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। मान्यता है कि मंदिर में स्थापित मुख्य शिवलिंग पर एक बार जल चढ़ाने से 1164 रुद्राभिषेक का पुण्य मिलता है। सावन में दूर-दूर से भक्त यहां जल, दूध और बेलपत्र अर्पित करने पहुंचते हैं। 500 साल से ज्यादा पुराना शिवलिंग हजारेश्वर महादेव मंदिर में स्थापित शिवलिंग 500 वर्ष से अधिक पुराना बताया जाता है। करीब 5.5 फीट ऊंचे और 3 फीट चौड़े इस शिवलिंग को स्थानीय लोग 'मोटे महादेव' के नाम से भी जानते हैं।इस शिवलिंग में भगवान शिव के 55 मुख और 1108 छोटे-छोटे शिवलिंग बने हैं। दूर से देखने पर इसका रंग पीतांबर यानी तांबे जैसा दिखाई देता है। यह रंग प्राकृतिक रूप से इसी तरह का बताया जाता है। एक जलाभिषेक से 1164 रुद्राभिषेक का पुण्य मंदिर के पुजारी पंडित विनय भार्गव के अनुसार, सावन में भगवान शिव का जलाभिषेक विशेष फलदायी माना जाता है। शिवलिंग में एक हजार से अधिक छोटे शिवलिंग विराजमान होने के कारण इसे हजारेश्वर महादेव कहा जाता है। सावन सोमवार को यहां दूर-दूर से श्रद्धालु पहुंचकर जल, दूध और बेलपत्र अर्पित करते हैं। मान्यता है कि यहां एक बार जल चढ़ाने से 1164 रुद्राभिषेक का पुण्य मिलता है। नंदी के कान में कहते हैं मनोकामना मंदिर में करीब 4 फीट ऊंची नंदी की प्रतिमा भी भक्तों के आकर्षण का केंद्र है। प्रतिमा ऐसी मुद्रा में है, जैसे वह अभी खड़ी होने वाली हो। श्रद्धालुओं की मान्यता है कि नंदी के कान में अपनी मनोकामना कहने से वह भगवान शिव तक पहुंचती है। मंदिर में शिवलिंग के पास मां पार्वती की प्रतिमा भी स्थापित है। यहां सच्चे मन से पूजा-अर्चना करने वाले भक्तों पर भोलेनाथ की कृपा बनी रहने की भी मान्यता है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0