सरपंच के पहुंचने से पहले स्कूल-स्टाफ ने किया ध्वजारोहण, VIDEO:गुना में सरपंच बोलीं-मेरा अपमान किया, शिकायत करूंगी; दोनों के बीच खूब बहस

Aug 15, 2026 - 19:34
 0  0
सरपंच के पहुंचने से पहले स्कूल-स्टाफ ने किया ध्वजारोहण, VIDEO:गुना में सरपंच बोलीं-मेरा अपमान किया, शिकायत करूंगी; दोनों के बीच खूब बहस
गुना जिले के बमोरी क्षेत्र के चकलोड़ा गांव में शनिवार को स्वतंत्रता दिवस पर स्कूल में ध्वजारोहण को लेकर विवाद हो गया। ग्राम पंचायत की सरपंच गगनदीप कौर के पहुंचने से पहले ही स्कूल स्टाफ ने ध्वजारोहण कर दिया। सरपंच ने इस पर आपत्ति जताई। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें सरपंच और स्कूल स्टाफ के बीच बहस होती दिखाई दे रही है। गगनदीप कौर चकलोड़ा ग्राम पंचायत की सरपंच हैं। स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में उन्हें मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होना था। सरपंच के मुताबिक, शनिवार सुबह वह अपने पति के साथ स्कूल पहुंचीं। वहां पता चला कि स्कूल स्टाफ पहले ही ध्वजारोहण कर चुका था। उनका कहना है कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं दी गई थी। तस्वीरे देखें… सरपंच ने इस पर आपत्ति जताई। सामने आए वीडियो में वह खुद को महिला जनप्रतिनिधि बताते हुए कह रही हैं कि स्कूल स्टाफ ने उनका इंतजार किए बिना ध्वजारोहण किया। उन्होंने इसे अपमानित करने वाला व्यवहार बताया। सरपंच ने स्कूल के संचालन और बच्चों की पढ़ाई को लेकर भी सवाल उठाए। सरपंच ने बताया कि वह बच्चों में वितरण के लिए सामग्री भी लेकर स्कूल पहुंची थीं। उन्होंने मामले की शिकायत उच्च अधिकारियों से करने की बात कही। स्कूल प्रबंधन ने सरपंच पति पर अभद्रता का आरोप लगाया वहीं, विद्यालय प्रबंधन ने सरपंच और उनके पति पर शिक्षकों के साथ अभद्र व्यवहार करने और शासकीय कार्यक्रम में बाधा डालने का आरोप लगाया है। संस्था प्रभारी शिक्षक जगदीश प्रसाद बैरागी ने मामले की जांच कराने की मांग की है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0