बालाघाट में वास्तु घी की बिक्री पर रोक:भोपाल लैब की रिपोर्ट के बाद खाद्य विभाग ने 60 लीटर घी जब्त किया
बालाघाट में राज्य खाद्य प्रयोगशाला भोपाल की रिपोर्ट के बाद खाद्य विभाग ने कार्रवाई की है। जांच में मिलावटी पाए गए 'वास्तु घी' की बिक्री पर रोक लगाते हुए विभाग ने करीब 60 लीटर घी जब्त किया है। यह कार्रवाई शनिवार को की गई। खाद्य सुरक्षा अधिकारी योगेश डोंगरे ने बताया कि राज्य खाद्य प्रयोगशाला भोपाल ने द्वारकेश, शगुन, गोवर्धन, दानेदार, भूमि, धौलपुर फ्रेश, वास्तु और गोपीश्री जैसे कई ब्रांड्स के घी को मिलावटी घोषित किया था। इसके बाद इन सभी ब्रांड्स के घी पर कार्रवाई के निर्देश मिले थे। निर्देश मिलते ही टीम ने शहर के बड़े थोक कारोबारियों जैसे रोहित ट्रेडर्स, कुमार संस, लक्ष्मी नारायण एजेंसी, चोपड़ा सेल्स, गुरुकृपा सेल्स और धवानी एजेंसीज का निरीक्षण किया। 60 लीटर घी जब्त, दोबारा जांच के लिए भेजा जांच के दौरान एक एजेंसी में मिलावटी बताए गए 'वास्तु घी' की बड़ी मात्रा मिली, जिसे जब्त कर लिया गया। जब्त किए गए घी के सैंपल दोबारा जांच के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजे गए हैं। आगे की कार्रवाई और सख्त निर्देश अफसरों ने बताया कि जांच रिपोर्ट आने के बाद नियमों के हिसाब से आगे का एक्शन लिया जाएगा। खाने-पीने की चीजों की क्वालिटी सही रखने के लिए विभाग लगातार जांच और सैंपल लेने की कार्रवाई कर रहा है। इसके साथ ही कारोबारियों को क्वालिटी के नियमों का पालन करने की हिदायत दी गई है। इस कार्रवाई के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी गीता टांडेकर भी मौजूद रहीं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0