‘रन फॉर टाइगर’ में 240 विद्यार्थियों ने लगाई दौड़:सीधी में संजय टाइगर रिजर्व की 5KM लंबी जागरूकता मैराथन; गूंजा बाघ संरक्षण का संदेश

Jul 25, 2026 - 09:54
 0  0
‘रन फॉर टाइगर’ में 240 विद्यार्थियों ने लगाई दौड़:सीधी में संजय टाइगर रिजर्व की 5KM लंबी जागरूकता मैराथन; गूंजा बाघ संरक्षण का संदेश
सीधी जिले में विश्व बाघ दिवस-2026 के अवसर पर शनिवार सुबह 'रन फॉर टाइगर' का आयोजन किया गया। अधिकारियों ने बताया कि संजय टाइगर रिजर्व द्वारा आयोजित इस 5 किलोमीटर लंबी जागरूकता दौड़ का मुख्य उद्देश्य बाघ और वन्यजीव संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करना था। कलेक्ट्रेट चौक से जमोड़ी डिपो तक दौड़ यह मैराथन सुबह 7 बजे कलेक्ट्रेट चौक से शुरू होकर जमोड़ी डिपो तक आयोजित की गई। मुख्य अतिथि डॉ. अनुप मिश्रा ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ का शुभारंभ किया। इस आयोजन में विभिन्न स्कूलों के लगभग 240 विद्यार्थियों के साथ शिक्षकों और वन विभाग के अधिकारियों ने हिस्सा लिया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागी सम्मानित दौड़ में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान के लिए मेडल, प्रमाण-पत्र और पुरस्कार दिए गए। कार्यक्रम में डीएफओ राजेश कन्ना टी समेत वन विभाग के कई अधिकारी और मानसेवी जिला वन्यप्राणी अभिरक्षक डॉ. कैलाश तिवारी मौजूद रहे। डीएफओ बोले- पारिस्थितिकी तंत्र का आधार हैं बाघ विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए डीएफओ राजेश कन्ना टी ने कहा कि बाघ संपूर्ण वन पारिस्थितिकी तंत्र का मुख्य आधार हैं। उन्होंने बताया कि संजय टाइगर रिजर्व द्वारा 24 जुलाई से 29 जुलाई तक बाघ संरक्षण को लेकर विभिन्न जागरूकता गतिविधियां संचालित की जा रही हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0