खनन विभाग की लापरवाही से जोरों पर अवैध खनन:सोनवारा गांव में अवैध मिट्टी खनन करते VIDEO,जेसीबी से चल रही खोदाई

May 14, 2025 - 09:55
 0  0
खनन विभाग की लापरवाही से जोरों पर अवैध खनन:सोनवारा गांव में अवैध मिट्टी खनन करते VIDEO,जेसीबी से चल रही खोदाई
गोंडा जिले में खनन विभाग की लापरवाही से लगातार बिना परमिशन अवैध मिट्टी खनन का कार्य जारी है।ताजा मामला कर्नलगंज क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन का मामला सामने आया है। जहां कर्नलगंज के सोनवारा गांव में बिना किसी अनुमति के जेसीबी मशीनों और डंपरों से खुलेआम मिट्टी की खुदाई की जा रही है। स्थानीय ग्रामीणों के मुताबिक यह खनन लंबे समय से चल रहा है। प्रशासन और खनन विभाग की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई। खनन माफिया दिन-रात मिट्टी की खुदाई कर रहे हैं। इससे क्षेत्र के पर्यावरण और खेतों को नुकसान पहुंच रहा है। सूत्रों का कहना है कि इस अवैध कारोबार में विभागीय अधिकारियों की मिलीभगत की आशंका है। लगातार शिकायतें होने के बावजूद कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। अवैध खनन से सरकारी राजस्व को नुकसान हो रहा है। भारी डंपरों की आवाजाही से ग्रामीण सड़कें गड्ढों में तब्दील हो गई हैं। इससे स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। वे चाहते हैं कि कर्नलगंज क्षेत्र को अवैध खनन से मुक्ति मिले अब खनन विभाग वीडियो वायरल होने के बाद जांच में जुटा हुआ है। दरअसल अवैध खनन की जैसी ही जानकारी गोंडा डीएम को मिलती है लगातार उनके द्वारा कार्यवाही भी करवाई जा रही है लेकिन खनन विभाग लगातार लापरवाही कर रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0